एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौट आये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी पर हवाई अड्डे के बाहर उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा दिल्ली से भाजपा के सभी सांसद इस अवसर पर मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर थे। अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके बाद वह अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न कर शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे थे।
राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ बातचीत की और व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सुधार पर ध्यान देने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों देशों ने अपने रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया। राष्ट्रपति अल-सीसी ने मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
मोदी ने 20 जून को अपनी पांच दिवसीय यात्रा शुरू की थी। उन्होंने 21-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया। उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बाद में, वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया था।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राज्यपाल ने रविवार को धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इसी के साथ उनका जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का हाल जाना और उसका प्रचार-प्रसार भी किया।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि देश के प्रत्येक नागरिक के पास अपना घर हो एवं देश का हर बच्चा-बच्चा शिक्षित हो। इसके लिए देशभर में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। सबसे अधिक संख्या में यह विद्यालय झारखंड में खुल रहा है। टुण्डी में भी एकलव्य विद्यालय खुल रहा है।
यहां नामांकन के पश्चात नामांकन विहीन बच्चों की संख्या अधिक रहती है तो एक दूसरा एकलव्य विद्यालय भी खोला जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी आसान हुई है। अब उनके घरों में नल-जल योजना के तहत पेय जलापूर्ति भी की जा रही है।
धनबाद जिले के 40 प्रतिशत घरों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जा चुका है। शेष के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। यदि बजट कम होता है तो इसके लिए वो केंद्र सरकार से बात करेंगे एवं बजट की कमी नहीं होने दी जायेगी।
लोक संवाद में लोगों ने अवगत कराया कि इस प्रखंड से काफी संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रांतों में पलायन करते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार यहीं पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल करे। स्वास्थ्य सुविधा की भी समस्याएं हैं। लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस पर भी ध्यान देना चाहिए। कई महिलाओं ने आवास नहीं होने की बात कही। राज्यपाल ने इस पर उपायुक्त से वार्ता की।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 57 हजार आवास के लक्ष्य के विरुद्ध 53,850 पूर्ण हो चुके हैं। शेष के लिए कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में गांवों में सर्वे कराया गया है एवं डाटा को संकलित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पोर्टल खुलने पर कार्रवाई की जायेगी। बाबा साहब अम्बेडकर योजना के तहत भी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।
राज्यपाल बच्चों ने कहा कि वे और अधिक पढ़ाई करना चाहते हैं। सरकार हमें सहयोग करें। राज्यपाल ने उनके लिए छात्रवृत्ति के साथ फ्री कोचिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के पश्चात वहां उपस्थित लोगों से आवेदन भी संकलित किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही राज्यपाल का तीन जिलों की यात्रा पूर्ण हो गयी।
टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम, निगम क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने और कम करने के लिए लगातार काम कर रहा है। इन दिनों रांची नगर निगम मुख्य रूप से पीएम 10 पर फोकस कर रहा है। सड़कों पर एंटी स्मोकिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही स्प्रिंकलर का भी इस्तेमाल प्रदूषण को रोकने के लिए किया जा रहा है।
स्प्रिंकलर के जरिए रांची की विभिन्न सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा धूल कण को हवा में फैलने से रोका जा सके। राजधानी की सड़कों की अगर बात करें तो वायु प्रदूषण को रोकने की दिशा में रांची नगर निगम की पहल और स्प्रिंकलर का इस्तेमाल दिख जायेगा।
वायु प्रदूषण पर लगाम लगायेगी रांची नगर निगम
इससे धूल को हवा में फैलने से ना सिर्फ रोका जाता है, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने का एक कारगर कदम है। रांची नगर निगम के सड़कों की भी अब नियमित और शिफ्टों में सफाई हो रही है। मुख्य सड़कों की सफाई स्विपिंग मशीन से की जा रही है। सड़कों की स्विपिंग से सड़क पर धूल कण कचरों को हर दिन दो शिफ्ट में साफ किया जा रहा है।
रांची नगर निगम के द्वारा वायु प्रदूषण को रोकने और हवा में धूल कण को फैलने से बचाने के लिए फुटपाथ को भी पेवर ब्लॉक से कवर करने का काम किया जा रहा है।
सड़कों को किया जा रहा है कवर
हर फुटपाथ और चौक चौराहे पर पेवर ब्लॉक बिछा कर इससे सड़कों को कवर करने का काम किया जा रहा है, ताकि मिट्टी और धूलकण न उड़े। सड़कें पेवर ब्लॉक से कवर रहेगा, तो इससे पीएम 10 मानक को मेंटेन रखने में मदद मिलेगी। रांची नगर निगम, राजधानी की कई सड़कों के कालीकरण का भी काम कर रहा है।
कालीकरण होने से भी मिट्टी और धूलकण के अंश हवा में ज्यादा घुलनशील नहीं होंगे और इससे वायु प्रदूषण को कम करने और रोकने में ये काली सड़कें सहायक होगी।
जल्द मिलेगी जाम की समस्याओं से निजात
रांची नगर निगम सभी चौक चौराहे का भी चौड़ीकरण कर रही है। सड़कों के चौक चौराहे, चौड़े होंगे जिससे जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। जाम जैसे हालात नहीं रहेंगे। चौराहे पर ज्यादा गाड़ियां ज्यादा देर तक खड़ी नहीं रहेगी। सड़कों पर ज्यादा देर तक गाड़ियों के खड़ी रहने से प्रदूषण फैलता है।
इससे प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। इसलिए चौराहे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। रांची में ट्रैफिक सिग्नल पर लेफ्ट फ्री कांसेप्ट लाया गया है। ताकि रेड लाइट पर ज्यादा गाडियां खड़ी न हो सके और उससे प्रदूषण को बढ़ावा ना मिले। रांची नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार लेफ्ट फ्री कांसेप्ट को बढ़ावा दे रही है।
लोगों के बीच फैला रही जागरूकता
रांची नगर निगम इस बात को भी लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है। सिग्नल रेड हो तो गाड़ी का इंजन बंद रखें। बेवजह लाल बत्ती पर गाड़ी को चालू हालत में ना रखें। इससे वायु प्रदूषण होता है। गाड़ियों के काले धुएं हमारे सेहत के लिए नुकसानदेह है। इसलिए नगर निगम सड़कों पर लगातार लोगों के बीच गाड़ी के परिचालन को लेकर भी जागरूकता फैलता है।
रांची नगर निगम का इंफोर्समेंट टीम लगातार निगम क्षेत्र में ये मॉनिटरिंग करती है कि किसी भी व्यक्ति का बिल्डिंग मेटेरियल बिना ढके, खुले में ना रखा रहे। हर हाल में बिल्डिंग मटेरियल कवर्ड रहे। अगर किसी बिल्डिंग को गिराया जा रहा है, तो उस दौरान भी प्रोटोकॉल के मानक का पालन हो ये निगम की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करवाने के लिए निगम की इंफोर्समेंट टीम, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी करती है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रेल मंत्रालय ने रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। वहीं, 28 जून से वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन में रिजर्वेशन की सुविधा शुरू हो गयी हैं।
ट्रेन में आठ कोच लगे होंगे। ट्रेन पटना से रवाना होकर गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को भोजन का विकल्प मिलेगा, जबकि, पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को नाश्ते का विकल्प उपलब्ध होगा। यात्रियों को टिकट आरक्षित करते समय कैटिरिंग चार्ज की सुविधा का विकल्प दिया जा रहा है।
वंदे भारत ट्रेन जिस तरह से रांची से पटना जाएगी, उसी तरह पटना से रांची लौटेगी। यात्रा में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन टिकट की कीमतों में बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे। जी हां, जिस किराये पर आप पटना से रांची तक का सफर तय करेंगे, उस मुकाबले रांची से पटना आना आपके लिए थोड़ा महंगा होगा। यानी रांची-पटना के लिए टिकट की कीमत पटना-रांची से अधिक होगी।
श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया
टीम एबीएन, रांची। राज्य के दो जिलों बोकारो और दुमका में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। बोकारो और दुमका एयरपोर्ट के निर्माण का काम पूरा हो गया है। बोकारो एयरपोर्ट में विमान के आवागमन को लेकर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन से कहा गया कि वह डीजीसीए से लाइसेंस के लिए आवेदन करें।
साथ ही दुमका एयरपोर्ट से परिचालन के लिए झारखंड सरकार से पत्र लिख कर डीजीसीए से लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा गया है।
इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि बोकारो के साथ दुमका से भी उड़ान शुरू हो जायेगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) प्रयासरत है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुआ है। देश में अन्य जगहों के साथ बोकारो और दुमका में परिचालन शुरू करना है।
उन्हाेंने बताया कि बोकारो एयरपोर्ट पर एटीआर-72 विमान के आवागमन की सुविधा है जबकि दुमका एयरपोर्ट पर 90 सीटर विमान की आवागमन की सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में बिरसा मुंडा और देवघर में एयरपोर्ट है। बोकारो और दुमका एयरपोर्ट के बाद जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट प्रस्तावित है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और भारी बारिश से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही जमीन पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं और पर्याप्त बल तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
वहीं असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति के संबंध में उनकी सक्रिय प्रतिक्रिया और चिंता के लिए वे आभार प्रगट करते हैं। असम सरकार हाई अलर्ट पर है और प्रभावित व्यक्तियों को सभी सहायता प्रदान कर रही है। हम केंद्र की ओर से हर संभव सहायता दिये जाने के लिए आभारी हैं।
उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही। नौ जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि जल स्तर कम होना शुरू हो गया है।
यहां लें किराया से लेकर टाइम टेबल तक की पूरी जानकारी
टीम एबीएन, रांची। रांची-पटना वंदे भारत का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। 28 जून से आम लोगों के सफर के लिए इस ट्रेन में टिकट मिलने लगी है। इसलिए अगर आप इस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो जल्दी टिकट बुक करा लें। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए टिकट मिलने लगा है।
आईआरसीटीसी एप के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक रांची से पटना के बीच चेयरकार के लिए 1175 रुपये लगेंगे और इकोनॉमी क्लास के लिए 2110 रुपये देने होंगे। रांची से पटना के बीच चेयर कार के लिए कुल 411 सीटों की बुकिंग होगी, वहीं इकोनॉमी क्लास के लिए 37 सीट बुकिंग के लिए रखे गये हैं।
वहीं पटना से रांची के बीच चेयरकार के लिए 423 सीटें और इकोनॉमी क्लास के लिए 40 सीटों की बुकिंग होगी। रांची से यह ट्रेन दोपहर 4 बजकर 15 मिनट में खुलेगी और 10 बजकर 05 मिनट पर पटना पहुंचेगी।
पटना से यह ट्रेन सुबह सात बजे खुलेगी, जो सुबह 8:25 में गया पहुंचेगी, वहां 8:35 बजे ट्रेन खुलेगी और सुबह 9:35 बजे कोडरमा पहुंचेगी, वहां से 9:37 में खुलेगी, फिर 10:33 बजे हजारीबाग टाउन पहुंचेगी और वहां से 10:35 में खुलेगी। हजारीबाग से खुलने के बाद ट्रेन 11:35 में बरकाकाना पहुंचेगी, जहां से ट्रेन का खुलने का समय है 11:40। यह ट्रेन दोपहर एक बजे रांची पहुंच जायेगी।
रांची से यह ट्रेन दोपहर 04:15 मिनट पर खुलेगी, जिसके बाद 5:30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और वहां से 5:35 में खुलेगी, फिर हजारीबाग टाउन स्टेशन पर ट्रेन 6:30 बजे पहुंचेगी और वहां से 6:32 में खुलेगी। शाम 7:30 बजे यह ट्रेन कोडरमा पहुंचेगी, जहां से से 7:32 में ट्रेन खुल जायेगी। यह ट्रेन 8:45 बजे गया पहुंचेगी, जहां से पटना के लिए 8:50 में खुलेगी। इस ट्रेन के पटना पहुंचने का समय रात 10:05 बजे है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची-पटना। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बेसब्री से इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरु हो जायेगा। वहीं, 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन (करेंगे।
रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है।
यह ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। फिर रांची से शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 मिनट पर पटना पहुंचेगी। केवल मंगलवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखायेंगे।
पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 16 कोच वाली होगी। 2 बार पहले ही पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। दोनों बार ट्रायल सफल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse