टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 74वां वन महोत्सव में शामिल होते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन वर्तमान समय में महत्वपूर्ण विषय है। राज्य सरकार पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयासरत है।
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस निमित्त कई नयी कड़ियों को जोड़ने का कार्य निरंतर कर रही है। कहा कि क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों में भागीदारी का संदेश नयी पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
राजधानी रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि आप सभी एक-एक पेड़ जरूर लगायें और उस पेड़ को जरूर बचायें।
कहा राज्य को हरा-भरा रखने के लिए हमारी सरकार ने कानून बनाया है कि शहरी क्षेत्र में जो परिवार अपने घरों के कैंपस में पेड़ लगायेंगे। प्रति पेड़ उन्हें पांच यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करायी जायेगी। यह तो सरकार की एक नीति है, लेकिन हमें इससे हटकर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पड़ेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने परिवहन विभाग में पदस्थापित आठ मोटरयान निरीक्षक की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसके तहत गिरिडीह में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक मुकेश कुमार को रांची का मोटरयान निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं, तीन मोटरयान निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस सबंध में परिवहन विभाग के उप सचिव के कार्यालय से आदेश जारी हुआ है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
मोटरयान निरीक्षक : कहां थे : कहां गये
सूरज हेंब्रम : बोकारो, अतिरिक्त प्रभार-रामगढ़ : पूर्वी सिंहभूम
मुकेश कुमार : गिरिडीह : रांची
सुदीप कुजूर : गोड्डा, अतिरिक्त प्रभार-साहिबगंज : पाकुड़
विजय गौतम : हजारीबाग, अतिरिक्त प्रभार- कोडरमा : साहिबगंज
विमल किशोर सिंह : पूर्वी सिंहभूम : बोकारा, अतिरिक्त प्रभार-रामगढ़
रंजीत मरांडी : पलामू : गिरिडीह
अजय कुमार : रांची : सिमडेगा
गोपीनाथ डे : सिमडेगा : हजारीबाग
मोटरयान निरीक्षक : कहां हैं : कहां का मिला अतिरिक्त प्रभार
कमल किशोर : देवघर : गोड्डा
लाल बिहारी यादव : गढ़वा : पलामू
टीम एबीएन, पलामू। केंद्रीय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित राजपत्रित पदाधिकारियों एवं राजपत्रित कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा आज संपन्न हो गयी। परीक्षा के अंतिम दिन आयुक्त मनोज जायसवाल ने गिरिवर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ले रहे विक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा हेतु निर्देशित किया।
यहां राजपत्रित पदाधिकारियों की प्रथम वार्षिक विभागीय परीक्षा, 2023 तथा राजपत्रित कर्मचारियों (सचिवालय संवर्ग को छोड़कर) की प्रथम अर्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा 24 जुलाई से चल रहा था। इस परीक्षा में 9 सेवा के 145 पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशासनिक सेवा के 13 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
वहीं चिकित्सा सेवा के 28, शिक्षा सेवा, पशुपालन सेवा एवं पेयजल एवं स्वच्छता सेवा के 3-3, खेल सेवा के 1, कृषि सेवा के 4, अभियंत्रण सेवा के 46 एवं अराजपत्रित सेवा के 44 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में शनिवर को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर एक तरफ जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहीं ट्रैफिक व्यस्था में भी बदलाव किया गया है। शनिवार को रांची के सबसे व्यस्तम मेन रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। ट्रैफिक रुट को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
जरूरत न हो तो शनिवार को न निकलें घर से
रांची में मुहर्रम की नवमी और पहलाम का जुलूस 29 जुलाई को निकाला जायेगा। इसको लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत शनिवार को मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। सुबह दस बजे से जुलूस के समापन तक यह व्यवस्था रहेगी।
इस संबंध में ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने आदेश जारी किया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्बला चौक और डोरंडा युनूस चौक में भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के तत्कालीन राज्यपाल द्वारा स्थानीय व्यक्तियों की झारखंड परिभाषा और ऐसे स्थानीय व्यक्तियों को परिणामी, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए विधेयक, 2022, भीड़ हिंसा और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक, 2021 एवं पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा 27 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक को वापस करने के बाद राज्य सरकार पुन: इस विषय की गंभीरता को देखते हुए विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने की योजना पर कार्य कर रही है।
इसके लिए राज्यपाल सचिवालय द्वारा लौटाये गये उक्त विधेयक को भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 एवं झारखण्ड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम-98 (1) के तहत राज्यपाल के संदेश के साथ राज्य सरकार एवं विधानसभा को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध राज्यपाल सचिवालय से किया है। विधान सभा से पारित किसी भी विधेयक पर राज्यपाल की सहमति के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल सचिवालय को भेजा जाता है।
विधेयक पर राज्यपाल की सहमति या असहमति होने पर राज्यपाल द्वारा उक्त विधेयक को लेकर एक संदेश भी संलग्न रहता है, लेकिन वापस किये गये उपरोक्त विधेयक में राज्यपाल सचिवालय द्वारा संदेश संलग्न नहीं किया गया है।
राज्य सरकार इन विधेयकों को विधिवत पुन: विधान सभा में लाने के लिए कार्य कर रही है। इसलिए राज्यपाल सचिवालय से उक्त संदेश को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है ताकि सरकार पूरी मजबूती के साथ जनहित के इन विधेयकों को पुन: विधानसभा के पटल पर उपस्थापित कर सके। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होगा।
टीम एबीएन, पलामू। जिले के चैनपुर एवं सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत पानी में डूबने से मृत 6 बच्चों/व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए दिये जायेंगे। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उपायुक्त ने आंचलों से प्राप्त अभिलेखों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से आवंटन प्राप्त होते ही सभी मृतक के आश्रितों को सहायता राशि/अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान करने निर्देश दिया।
विदित हो कि चैनपुर अंचल अंतर्गत उलडंडा गांव निवासी अवधेश उरांव की पुत्री अर्चना कुमारी एवं अराधना कुमारी, एतवा मुंडा की पुत्री सलमी कुमारी तथा मुकेश खाखा की पुत्री छाया खाखा का निधन एक ही दिन 20 जुलाई 2023 को एक स्कूल के पीछे डोभा (पानी) में डूबने से हो गयी थी।
वहीं 2 फरवरी 2023 को चैनपुर अंचल अंतर्गत महुगांवा गांव निवासी गुड्डू पासवान के पुत्र आनंद कुमार पासवान का निधन डोभा में डूबने से हो गयी थी। इसके अलावा सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत बारालोटा निवासी मोनी कुमार के पुत्र अमन राज का निधन 9 जुलाई 2021 को डैम में डूबने से हो गयी थी।
पलामू के जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव ने बताया कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जलप्रपात एवं नदी में डूबने से मृत्यु को स्थानीय प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया है। वहीं पानी में डूबने की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बहुत जल्द हेलीकॉप्टर मेडिकल सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के नाम से शुरू हो रही इस सेवा के जरिए हाइवसे में दुर्घटना का शिकार पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
गौरतलब है कि इसके लिए प्रदेश के 5 जिलों में स्टेशन बनाये जायेंगे। गौरतलब है कि बीते 25 जुलाई को मध्य प्रदेश के खजुराहो में हेलीकॉप्टर एयरक्राफ्ट समिट-2023 में इस बात पर चर्चा की गयी। झारखंड से चीफ पायलट कैप्टन एसपी सिन्हा ने इस समिट में हिस्सा लिया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चॉपर के जरिए मेडिकल सेवा का जिक्र किया था।
कैप्टन एसपी सिन्हा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में यह जानकारी दी है कि राज्य सरकार प्रदेश में हेलीकॉप्टर मेडिकल सर्विस की शुरुआत करना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए होगा। केंद्रीय नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने भी इस प्रस्ताव को सहमति दी है। कहा जा रहा है कि ना केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में हिम्स की शुरुआत की जा रही है।
केंद्रीय नागर विमानन सचिव ने विस्तृत प्लान मांगा है। शुरुआती चरण में हिम्स के तहत दुमका, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, हजारीबाग और रांची में स्टेशन बनेंगे। राज्य के बड़े अस्पतालों के पास हैलीपैड बनाए जाएंगे। हाइवे में यदि दुर्घटना में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ तो उसे हेलिकॉप्टर के जरिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। अक्सर देखा गया है कि दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु इसलिए हो जाती है क्योंकि उसे वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मंगलवार को 14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसके तहत देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूर्वी सिंहभूम का नया डीसी बनाया गया है। वहीं, पलामू डीसी ए दोड्डे का नया डीसी बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिकारी : कहां थे : कहां गये
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse