टीम एबीएन, रांची। झारखंड चेंबर का श्रीलंका दौरा तीन से सात अगस्त तक है। झारखंड चेंबर का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की सुबह छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना हो गया।
श्रीलंका पहुंचने के बाद झारखंड चेंबर की बैठक सिलोन चेंबर, नेशनल चेंबर के अलावा श्रीलंका के विभिन्न सेक्टर में स्थापित उद्यमियों के साथ होगी। इस दौरान प्रमुख फैक्ट्री का विजिट भी होगा। इसे लेकर बुधवार को चेंबर भवन में बैठक हुई। मौके पर चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, आदित्य मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशनों को उपहार देने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने 1275 स्टेशनों को अमृतभारत योजना के लिए चयनित किया गया है। जिसमें चिह्नित स्टेशनों के पहले फेज में स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे।
शिलान्यास समारोह को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। एक ही स्थल से प्रधानमंत्री सभी स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। अभी आधारशिला स्थल का चयन तय नहीं हुआ है लेकिन प्रथम चरण के चुनिंदे स्टेशनों का शिलान्यास को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ बिरेंद्र कुमार ने रविवार को दुरभाष पर बताया कि पूर्व मध्य रेलवे को 5 रेल मंडल धनबाद समस्तीपुर, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं हाजीपुर के 55 स्टेशनों को इसके लिए चयनित किया गया है।
अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री पहले चरण के स्टेशनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत शिलान्यास करेंगे। इधर, धनबाद के एक अधिकारी ने दूरभाष पर बताया कि धनबाद रेलमंडल के धनबाद, कोडरमा सहित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन 6 अगस्त को करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
कोडरमा स्टेशन पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें सांसद विधायक के अलावा सामाजिक, गैर सामाजिक संगठन चिकित्सक प्रशासनिक पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। जो कि कार्यक्रम की साक्षी बनेंगे स्टेशन परिसर पर आनलाइन प्रसारण का व्यवस्था की जायेगी।
बताया कि धनबाद रेल मंडल के 15 स्टेशनों के लिए लगभग 250 करोड रुपये का आवंटन हुआ है। इसमें कोडरमा स्टेशन में 25 करोड से अधिक की राशि पुन: विकास के लिए खच की जायेगी जो कि अगले 50 वर्ष तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते कार्य किये जायेंगे।
अधिकारी ने बताया कि 6 अगस्त के पूर्व केंद्रीय विद्यालयों में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन व विविध कार्यक्रम के आयोजन कराया जायेगा। जिसके कोडरमा के केन्द्रीय विद्यालय में भी अधिकारी के दिशा निर्देश के बाद अगले चार पांच दिनों में कार्यक्रम होगा।
अमृत काल के दौरान विकसित किये जाने वाले छोटे रेलवे स्टेशन को अमृत भारत के नाम दिया गया है। बड़े स्टेशनों के भांति आगामी 50 वर्षों की आश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन्हें चिन्हत स्टेशनों को पुन: निर्णाण किया जायेगा। जहां यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेगी।
अमृत भारत के अंतर्गत धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र के छोटे स्टेशन का कायाकल्प होने के बाद स्टेशन में क्षेत्रीय कला और संस्कृतिक का एहसास दिलायेगी। प्लेटफार्म पर उतरने के बाद यात्रियों को क्षेत्र का एहसास भी हो जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। दशहरा के मौके पर झारखंड वासियों को बहुत जल्द रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब दूसरा वंदे भारत रांची- हावड़ा के रूप में मिलने की पूरी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
दशहरे के मौके पर अक्सर लोग घूमने रांची से बंगाल जाते हैं। जिसको देखते हुए दशहरे से पहले ही रांची हावड़ा वंदे भारत को चलाने की बात निकल कर सामने आ रही है। जिससे लोगों के लिए दशहरे में हावड़ा जाना काफी आसान हो जायेगा।
रांची के सांसद संजय सेठ ने आधिकारिक तौर पर अपने भाषण में कहा था कि दुर्गा पूजा के पहले वंदे भारत का परिचालन हावड़ा के लिए शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई आईसीएफ कोच की फैक्ट्री से जुलाई के अंतिम सप्ताह में रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत का नया कोच बनाकर डिस्पैच कर दिया गया है।
रांची से हावड़ा चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के रूटों को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि जिस रास्ते पर सबसे ज्यादा यात्री होंगे उसी रास्ते से इसे चलाया जाएगा। पहले रूट में रांची-मुरी- झालदा- पुरुलिया- टाटानगर- घाटशिला- झाड़ग्राम- खड़गपुर होते हुए हावड़ा और दूसरे रूट की चर्चा है जिसमें रांची- मुरी- बोकारो- धनबाद होते हुए हावड़ा ट्रेन पहुंचेगी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं हो सका है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधान सभा स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला परिषद सदस्य और मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद को बेहतर और सुचारू तरीके से संचालन के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में बहुत जल्द यथोचित निर्णय लेगी।
संसाधन और राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषदों को सेल्फ डिपेंडेंट बनने की पहल करनी होगी। इस दिशा में वे अपने अधीनस्थ संसाधनों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने की कार्य योजना बनायें। इसके साथ अपने क्षेत्राधिकार में आनेवाले जो भी संसाधन हैं, उनसे राजस्व को बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ें। इसमे जो भी सहयोग की जरूरत होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।
सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में आप सहयोग करें, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर दवा दुकान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को दवा दुकान संचालन का लाइसेंस दिया जा रहा है। इस योजना को मजबूती देने के साथ दवा दुकान का लाइसेंस लेने वाले युवाओं को पूरा सहयोग दें।
सिदो-कान्हू क्लब का हो रहा गठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सिदो -कान्हू क्लब का गठन किया जा रहा है। इसके जरिये युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जायेगा। सरकार की ओर से क्लब को खेल सामग्री देने के साथ आर्थिक सहायता भी दी जायेगी।
यह क्लब समुचित और प्रभावी तरीके से काम करें, इसके लिए आप जैसे जनप्रतिनिधियों को भी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए आप सभी ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को चिह्नित कर इस क्लब के माध्यम से आगे लाने का कार्य करें।
मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सुखराम उरांव, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, उपाध्यक्ष रंजीत यादव और सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, राज तुबिद, सुहागी मुर्मू और बसंती बुर्मु के अलावा मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरिन तामसोय, महासचिव जगमोहन, उपाध्यक्ष दिनेश बाईपाई और समिति के सदस्य मौजूद थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते एक ही दिन में लगभग 500 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जायेगा, जिसमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। पीएम मोदी जिन स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे उनमें प्रयागराज, विजयनगरम, दिल्ली छावनी, नरेला (दिल्ली) और औरंगाबाद शामिल हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि परियोजनाओं के पैमाने और देशभर में उनके प्रसार को देखते हुए, रेल मंत्रालय सभी 500 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य फोकस स्कूली छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर होगा। रेलवे का अनुमान है कि उस दिन छात्रों की भागीदारी दो लाख को पार कर जायेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना में एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्टेशन पर पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा स्वच्छता, मुफ्त वाईफाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है।
इस योजना के तहत अब तक 1,309 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गयी है, जिनमें राजस्थान में 83, गुजरात में 87, मध्य प्रदेश में 80 और हरियाणा में 34 स्टेशन शामिल हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। हावड़ा से पटना वाया जसीडीह स्टेशन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की संभावित समय सारणी रेलवे ने जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त माह के किसी दिन हावड़ा- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे।
रेलवे के अनुसार, पटना जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन सुबह 8 बजे खुलेगी और दोपहर 2:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पटना से हावड़ा जाते हुए जसीडीह स्टेशन में यह ट्रेन सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
वहीं अप में हावड़ा स्टेशन से दोपहर 3:55 बजे में यह ट्रेन खुलेगी और शाम 7:30 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी व रात 10:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
जसीडीह स्टेशन से हावड़ा तक का सफर 3:30 घंटे में तय होगा, जबकि जसीडीह से पटना का सफर तीन घंटे में पूरा होगा।
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के विशेष अनुरोध पर रेल मंत्री ने पटना से हावड़ा वाया जसीडीह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दी है।
टीम एबीएन, रांची/पटना। पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के निर्धारित मार्ग में बदलाव किया गया है। ट्रेन 2 अगस्त से अगले आदेश तक अपने बदले रूट पर चलेगी। बारिश के कारण बरकाकाना-रांची नवनिर्मित रेल लाइन चट्टान के गिरने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि बारिश के कारण बरकाकाना-रांची नवनिर्मित रेल लाइन के सिधवार स्टेशन और साकी स्टेशन के बीच पड़ने वाले दाड़ीदाग हॉल्ट के पास भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ा चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गया। जिसके कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम में हुई बारिश के बाद हेहल से सांकी के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे पहाड़ से अचानक से तेज आवाज के साथ भारी भरकम पत्थर रेलवे ट्रैक पर गिर गये हैं।
ट्रैक पर पत्थर गिरने की सूचना ट्रैकमैन ने हेहल स्टेशन मास्टर को दी। हेहल स्टेशन मास्टर ने हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारी को दी।
हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों की टीम हादसा स्थल पर पहुंची और मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।
युद्धस्तर पर ट्रैक को ठीक करवाया जा रहा है। मौके पर वरीय अधिकारी समेत काफी संख्या में रेलवे कर्मचारी डटे हैं। वहीं इस हादसे की वजह से फिलहाल इस रूट पर ट्रेन का परिचालन ठप है।
इस रूट पर चलने वाली एकमात्र यात्री ट्रेन पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरे मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। ट्रेन आज से अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग टाटीसिल्वे-सांकी-बरकाकाना के बदले टाटीसिल्वे-मूरी-बरकाकाना होकर चलेगी।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने मुलाकात की।
भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री सोरेन से उन्होंने राज्य में अल्पसंख्यक आयोग एवं वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर एवं मंत्री आलम ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में अल्पसंख्यकों के समुचित विकास के लिए अल्पसंख्यक आयोग एवं वक्फ बोर्ड का गठन होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को राज्य सरकार से काफी उम्मीद और अपेक्षाएं हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse