राज काज

View All
Published / 2023-08-13 00:06:29
हेमंत कैबिनेट के फैसले से राज्यभर के ओबीसी गदगद

  • खूंटी समेत सात जिलों में ओबीसी को मिलेगा ईडब्लूएस आरक्षण

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में जिला स्तरीय नियुक्तियों में ओबीसी आरक्षण को लेकर अहम फैसला लिया गया। फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि वैसे सात जिलों में जहां पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग का आरक्षण जिला स्तरीय नियुक्तियों में शून्य था, वहां ईडब्लूएस के 10 कोटे में इन्हें आरक्षण का लाभ मिलेगा। 

मार्च 2023 में सरकार ने जिला स्तरीय नियुक्तियों में आरक्षण संबंधी आदेश जारी किया था। लोहरदगा, गुमला, खूंटी, प. सिंहभूम, सिमडेगा, दुमका व लातेहार में ओबीसी को ईडब्लूएस का लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने पुलिसिंग को भी बड़ी सौगात दी है। राज्य में ए, बी और सी श्रेणी के थानों के संचालन के लिए स्थायी अग्रिम की राशि में बढ़ोतरी की गयी है। 

ए श्रेणी थानों को 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार, बी श्रेणी के थानों को 15 से बढ़ाकर 30 हजार व सी श्रेणी के थानों को 10 से बढ़ाकर 20 हजार अग्रिम की राशि थानों के संचालन व केस के अनुसंधान के लिए दी जायेगी। वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले में सेरेंगदाग समेत तीन घोर नक्सल प्रभाव वाले गांवों में थाने खुलेंगे। गुमला में भी सिसई को पुलिस अंचल के तौर पर अपग्रेड किया गया है।

Published / 2023-08-13 00:00:58
सरकार के एलान से सकते में पैरामेडिकल छात्र

  • पैरामेडिकल छात्रों के लिए गृह राज्य में 1 वर्ष की सेवा अनिवार्य
  • न करने पर भरना होगा एक लाख का जुर्माना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रिमंडल ने बीते शुक्रवार को पैरामेडिकल छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद 1 साल तक राज्य के अस्पतालों में सेवा करना अनिवार्य कर दिया। ऐसा न करने पर उन्हें 1 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस साल के अंत में राज्य में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आयोजित कराने का भी फैसला किया है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि झारखंड में सरकारी पैरामेडिकल संस्थानों से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को एक बांड पर हस्ताक्षर करना होगा कि वे 1 साल तक राज्य के अस्पतालों में सेवा करेंगे, वरना 1 लाख रुपये का जुर्माना भरेंगे।

मंत्रिमंडल ने 30 प्रस्तावों को पारित किया, जिनमें राज्य में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर परिवार को एक रुपये प्रति किलो की कीमत पर चना प्रदान करना भी शामिल है।

Published / 2023-08-12 20:38:26
मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने की मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

Published / 2023-08-12 20:35:42
मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित होंगे झारखंड के 44 पुलिसकर्मी

15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पदक देकर करेंगे सम्मानित 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस के 44 पदाधिकारियों और कर्मियों को 15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पदक देकर सम्मानित करेंगे। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक शामिल हैं। 

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से पारसनाथ ओझा को सम्मानित किया जायेगा। सराहनीय सेवा के लिए आईपीएस साकेत कुमार सिंह सहित 35 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। 

इनमें हवलदार कैलाश प्रसाद, हवलदार सत्येंद्र नाथ, हवलदार राम जन्म प्रसाद, हवलदार तिल प्रसाद जैसी, एएसआई मनोज कुमार दास, एएसआई सुनील कुमार राय, हवलदार नंदजी यादव, संचमान तमांग, इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन, सूबेदार मेजर देव कुमार राय, एसआई देवनंदन प्रसाद, एसआई रवि रंजन कुमार, एएसआई लालजी तिवारी, मनोज कुमार, रामबली प्रसाद, रंजन कुमार पाठक, भगवान प्रधान, हवलदार गोपाल राम, हवलदार बंधु खड़िया हवलदार अजीत बसरीयार, जय किशोर राम, एएसआई विपिन रजक, एएसआई रमाकांत उपाध्याय, एएसआई श्याम कुमार,एएसआई श्रीपद कुमार, हवलदार जानिया बिरुवा, हवलदार रमाशंकर यादव, हवलदार जीवन भेंगरा, हवलदार शंकर दयाल मिश्रा, हवलदार चक्कर साहू, मोहम्मद रशीद, आरक्षी मुनीर खान और आरक्षी मनोज कुमार दमई शामिल हैं। 

इसके अलावा वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आईपीएस ऋषभ कुमार झा, एएसपी अनुराग राज, डीएसपी मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर सुरेश राम, सिपाही रोहित कुमार रजक, हीरालाल ठाकुर, अनिरुद्ध कुमार ओझा, यशवंत महतो से सम्मानित होंगे।

Published / 2023-08-12 18:10:06

Published / 2023-08-12 12:04:28
भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति

  • कोलकाता में जी-20 की बैठक में बोले प्रधानमंत्री मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में जी-20 की बैठक में कहा कि भ्रष्टाचार का असर गरीबों तथा वंचित तबकों के लोगों पर पड़ता है। भ्रष्टाचार संसाधनों के आवंटन को प्रभावित करता है, बाज़ारों को विकृत करता है। 

भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति है। जी-20 में, हमारे सामूहिक प्रयास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण सहायता कर सकते हैं। भ्रष्टाचार संसाधनों के आवंटन को प्रभावित करता है।

Published / 2023-08-11 17:52:21
25 विद्यार्थियों को मिली मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Published / 2023-08-11 13:47:53
13 को रद रहेगी टाटा स्टील एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें

  • रेलवे की अधिसूचना से बढ़ी यात्रियों की बेचैनी

टीम एबीएन, रांची। हावड़ा खड़गपुर रेल मार्ग मे संतरागाछी रेलवे स्टेशन के पास विकास कार्य हो रहे हैं। इसको लेकर 13 अगस्त को टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दी गयी हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। 

दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत हावड़ा खड़गपुर रेल मार्ग पर संतरागाछी रेलवे स्टेशन के पास विकास कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण 13 अगस्त 2023 को टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस सहित 50 से अधिक ट्रेनों का परिचलन को रद्द कर दिया गया है। 

रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रद्द किये गये ट्रेन में लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। वहीं रेलवे द्वारा इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग को बदला गया हैं जबकि कई ट्रेन संक्षिप्त यात्रा करेगी। बता दें कि इन दिनों रेलवे द्वारा अलग अलग डिवीजन के स्टेशन में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। 

इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत संतरागाछी स्टेशन में 13 अगस्त 2023 को विकास कार्य किया जायेगा। जिसके तहत दक्षिण पूर्व रेलवे हावड़ा खड़गपुर रेल मार्ग पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इस कारण यह रेल मार्ग प्रभावित रहेगी। इस कारण रेलवे ने इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

Page 143 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse