टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा एवं सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने आगामी 24 सितंबर 2023 से रांची-हावड़ा के बीच चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा एवं सीनियर डीसीएम श्री निशांत कुमार ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने आगामी 24 सितंबर 2023 से रांची-हावड़ा के बीच चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
टीम एबीएन, रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारियों की टीम रांची पहुंची है। यहां आज शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस समीक्षा बैठक के देर शाम तक चलने की उम्मीद है।
भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त श्री धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त श्री नितेश कुमार व्यास एवं उप चुनाव आयुक्त श्री मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार की मौजूदगी में सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं।
मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण समीक्षा बैठक आरंभ होने से पूर्व झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार की गयी चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के हाथों किया गया। इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है।
वहीं निर्वाचन आयोग के जागरूकता गीत मैं भारत हूं के झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार किये गये इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली तथा खड़िया भाषा में तैयार किया गया है।
इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड कार्यालय द्वारा तैयार किये जा रहे इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम नवाचार के तहत चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए तैयार किए गए विशेष आईटी टूल को भी लॉन्च किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के समक्ष इसका डेमो भी प्रदर्शित किया गया।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
इस एक दिवसीय समीक्षा बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है जिस पर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से समीक्षा की जा रही है एवं आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं।

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित हो गया है। सदन ने सर्वसम्मति के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े। बिल का किसी भी सांसद या पार्टी ने विरोध नहीं किया।
टीम एबीएन, रांची। चुनाव की तैयारी का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर आज (गुरुवार) देर शाम रांची पहुंच रही है। नई दिल्ली से रात 9 बजे के करीब रांची पहुंच रहे चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के साथ बैठक की जायेगी।
इस बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार आयोग का यह विजिट काफी महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान जिलावार प्रजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण और लोकसभा चुनाव के तैयारी की समीक्षा की जायेगी।
आयोग के अधिकारी फिल्ड विजिट भी कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां की गयी हैं। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा चुनाव संबंधित कुछ बुकलेट्स का भी विमोचन किये जाने की संभावना है। बताते चलें कि इससे पहले 16 और 17 अगस्त को झारखंड दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग की टीम के आने का कार्यक्रम तय था जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था।
22 सितंबर को सुबह 10 बजे से होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के अलावे सीनियर डिप्टी कमिश्नर नीतेश व्यास, मनोज कुमार साहु, प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरविंद आनंद, अंडर सेक्रेटरी तनुज कुमारी और सेक्शन आफिसर देवेश कुमार मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को छोड़कर राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बतौर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर मनमाने ढंग से आदेश जारी करने के आरोप में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्वाचन कार्य से अलग रखने का निर्देश दे रखा है। मंजूनाथ भजंत्री के स्थान पर पूर्वी सिंहभूम से कोई अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन की अध्यक्षता में नगर परिषद कर्मियों की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि नगर परिषद दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ की तैयारी में अभी से जुट गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा तक सभी पूजा पंडालों, सड़कों और नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि खराब पड़े वेपर लाइट को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बरसात में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए सारे प्रयास शुरू कर दिये हैं।
उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार वार्डों में फागिंग मशीन चलाया जा रहा है, जिसका जीपीएस कैमरा से फोटो कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद कार्य कर रहा है।
जेके टावर के निकट जो जल जमाव था उसकी निकासी की गयी है। वार्ड एक, 16 और 17 में फागिंग मशीन चलाया जा रहा है, जिससे डेंगू की संभावना को नकारा जा सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पानी टंकी रोड स्थित भास्कर तालाब का जायजा लिया जायेगा।
इसके बाद जो कमी नजर आयेगी उसे दुरुस्त किया जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि 26 सितंबर को वेंडर्स के साथ बैठक की जायेगी और उनके समस्याओं पर विचार किया जायेगा।
वहीं 27 को चेंबर आफ कॉमर्स, रोटरी क्लब, लायंस क्लब समेत अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर शहर की समस्या और समाधान पर चर्चा की जायेगी, ताकि शहर को स्वस्थ, सुंदर, हरा-भरा और यातायात अनुकूल बनाया जा सके।
यह बैठक नगर परिषद के लाइब्रेरी वाले भवन में होगी। उन्होंने बताया कि अब नगर परिषद के सभी कक्ष कैमरे की निगरानी में रहेगा। 15 दिनों के अंदर नगर परिषद के अंदर जितना भी कार्यालय हैं सभी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है। इसके पक्ष में 454 वोट पड़े। इस बिल का विरोध सिर्फ दो लोगों ने किया। अब देश की निगाहें राज्यसभा पर टिकी हुई हैं। संसद का विशेष सत्र : राज्यसभा 21 सितंबर तक स्थगित हुई। महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे।
लोकसभा में पर्चियों के जरिए महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान होगा। थोड़ी देर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर वोटिंग करायी जायेगी। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि तुरंत दे दें और सुप्रीम कोर्ट में मामला फंस जाये, लेकिन तकनीकी बातें हैं।
इस विधेयक को हम अब फंसने नहीं देंगे। महिलाओं को इंतजार नहीं करना पड़े, इसका पक्का प्रबंध कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि लोग जनहित याचिकाएं लगायें। उनके पास न तो नीति थी, न नीयत थी, न नेतृत्व था। हमारे पास नीति भी है, नीयत भी है और मोदी जी जैसा नेतृत्व भी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse