राज काज

View All
Published / 2023-11-15 18:37:25
बिरसा की जन्मस्थली पहुंचने वाले पहले पीएम बने मोदी

  • बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, धरती आबा को दी श्रद्धांजलि 

टीम एबीएन, रांची। पीएम मोदी तय समय पर खूंटी पहुंच गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूंटी जिले में उनके पैतृक गांव उलिहातू में उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गये हैं। 

धरती आबा की धरती से पीएम ने जारी किया पीएम किसान की 15वीं किस्त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती आबा की धरती खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर पीएम ने सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी किया। 

  • जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ और राष्ट्र को समर्पित किया गया उनमें शामिल हैं : 
  1. आईआईएम रांची का नया परिसर 
  2. आईआईटी आईएसएम धनबाद का नया छात्रावास 
  3. बोकारो में पेट्रोलियम आॅयल और लूब्रिकेंट (पीओएल) डिपो 
  4. हटिया-पकरा सेक्शन 
  5. तलगरिया-बोकारो सेक्शन 
  6. जारंगडीह-पतरातू सेक्शन को डबल करना 

इसके अलावा, झारखंड में 100% रेलवे विद्युतीकरण की उपलब्धि भी प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जायेगी।

Published / 2023-11-15 18:34:28
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पीएम, सीएम, गवर्नर ने किया नमन

  • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव-2023 के अवसर पर खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 
  • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरती आबा के खूंटी स्थित पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री 
  • भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की मुलाकात 

और क्या बोले मुख्यमंत्री... 

  • आशा और उम्मीद है कि आज का कार्यक्रम आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा 
  • विस्थापितों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाये 
  • मैं आदिवासी हूं, मुझे इसपर गर्व है 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु आगमन एवं कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश को जोड़ेगा। उलिहातू की इस पावन भूमि में आप पहली बार आये हैं।आशा और उम्मीद है कि आज के कार्यक्रम से आदिवासी समाज आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री जी आपका जो संदेश होगा वह आदिवासियों  के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिरसा मुंडा पूरे देश के आदिवासियों के भगवान हैं। झारखंड हमेशा से वीरों की भूमि रही है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधानमंत्री जी ने रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में देखा है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। 

मुख्यमंत्री धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव-2023 के अवसर पर खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी, आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते ना सिर्फ झारखण्ड, बल्कि पूरे देश के आदिवासियों की तरफ से, आदिवासी धर्म कोड की चिर प्रतीक्षित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग से आने वाले दिनों में आदिवासी सहित समाज के लोगों का गौरव के साथ कल्याण सुनिश्चित हो पायेगा।  

आदिवासी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता है 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। मैं भी आदिवासी समुदाय से आता हूं, और मुझे आदिवासी होने पर गर्व है। आदिवासी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता आया है। फिर वह लड़ाई महाजनों के विरुद्ध हो या अंग्रेजों के। लेकिन दुर्भाग्य है कि इतिहासकारों ने इन्हें उचित जगह नहीं दिया।

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह सबसे पिछड़ा है। अगर ये नहीं बचे तो अन्य आदिवासी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह में आ जायेंगे। आज हम चांद में पहुंच चुके हैं, लेकिन समाज के अंदर जो अंतर दिख रहा है, उसे अबतक मिट जाना चाहिए। 

जंगल में बसने वालों को विस्थापन झेलना पड़ता है

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री जी, झारखंड कई मायनों को लेकर आगे बढ़ा है। चाहे खनिज संपदा हो या किसी अन्य विषय को लेकर हो। प्रधानमंत्री जी आग्रह है, यहां बड़े पैमाने पर आदिवासी जो जंगलों में बसते हैं उन्हें विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है। 

खनिज सम्पदाओं को निकालने के लिए बड़े पैमाने में कई वर्षों से इनका विस्थापन होता रहा है। इस क्षेत्र में बसने वाले लोगों के प्रति भी ऐसी विशेष कार्ययोजना तैयार की जाय, जहां हमारे आदिवासी भाई-बहन अपने जल-जंगल-जमीन के साथ अपने आप को समग्र विकास की कड़ियों से जोड़ सके।

ये भी हुआ... 

  • प्रमुख सरकारी योजनाओं का प्रसार सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन शुरू, मिशन में करीब 24 हजार करोड़ व्यय होगा 
  • प्रधानमंत्री-किसान योजना की 15वीं किस्त जारी 
  • 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास 

इनका हुआ उद्घाटन... 

  • आईआईएम रांची का नया परिसर, आईआईटी आईएसएम धनबाद का नया छात्रावास
  • बोकारो में पेट्रोलियम आयल और लूब्रिकेंट (पीओएल) डिपो
  • हटिया-पकरा सेक्शन, तलगरिया-बोकारो सेक्शन और जारंगडीह-पतरातू सेक्शन डबल लेन। 

इनकी रखी गयी आधारशिला.. 

एनएच 133 के महगामा-हंसडीहा सेक्शन का फोर लेन कार्य (52 किमी), एनएच 114ए के बासुकीनाथ-देवघर सेक्शन का फोर लेन कार्य (45 किमी), केडीएच-पूर्णाडीह कोल हैंडलिंग प्लांट और आईआईआईटी रांची के नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की आधारशिला। 

49 हजार करोड़ की जनजातीय कल्याण एवं विकास परियोजनाओं का शुभारंभ/ लोकार्पण/ शिलान्यास और विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ।

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष सह पद्म भूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा, राजधनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक कोचे मुंडा एवं अन्य उपस्थित थे।

Published / 2023-11-15 13:32:01
पीएम मोदी ने किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन

टीम एबीएन, रांची। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचे। वहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए धरती आबा काराकक्ष एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।

Published / 2023-11-13 20:57:58
झारखंड : अधिकारियों पर राज्य सरकार ने फिर की कार्रवाई

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।

परमेश्वर कुशवाहा, अंचल अधिकारी, मधुपुर के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत निंदन का दंड अधिरोपित किया है।

लखी राम बास्के, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-61/20), तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी-03, मानगो, शिविर आदित्यपुर, सम्प्रति उप सचिव- योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।

Published / 2023-11-13 20:50:26
कल राजधानी रांची में पीएम कर सकते हैं बड़ी घोषणा

पीएम रांची में करेंगे रोड शो, 15 के बजाए 14 नवंबर को पहुंचेंगे झारखंड

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे में बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब पीएम 14 नवंबर को ही रांची पहुंचेंगे और रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे।

पीएम के एक दिन पहले रांची आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और झारखंड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ पीएम के रोड शो को सुरक्षित संपन्न करवाने में जुट गया है। इस दौरान वे राज्य से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम रांची पहुचेंगे। रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करते हुए वे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद में वहां से खूंटी जायेंगे। 

बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखंड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखंड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियो ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ रांची के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

Published / 2023-11-13 20:46:43
रांची : राज्य सरकार ने दो अफसरों पर की कार्रवाई

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने राकेश सहाय, तत्कालीन बीडीओ, बरवाडीह, लातेहार के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत निंदन का दंड अधिरोपित किया है।

राज्य सरकार ने मेरी मड़की, झा0प्र0से0 (तृतीय बैच, कोटि क्रमांक-273/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अड़की, खूंटी को भविष्य में सचेत रहने के चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया है।

Published / 2023-11-09 19:21:30
एचईसी के नेहरू पार्क को सीएम हेमंत ने किया जनता को समर्पित

सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी के नेहरू पार्क का किया उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है। नगर विकास विभाग के द्वारा करीब 3.38 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्क की रौनक देखते बन रही है।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगे। 

झारखंड मंत्रालय के पास इस पार्क की जर्जर स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2020 में यहां आकर निरीक्षण किया था। इसके बाद इस पार्क के जीर्णोद्धार का जिम्मा नगर विकास विभाग के जुडको को दिया गया था।

Published / 2023-11-09 19:17:48
गुड न्यूज : कोडरमा में लगेगा 1600 मेगावाट का प्लांट

टीम एबीएन, कोडरमा। डीवीसी कोडरमा में लगभग 20 हजार करोड़ की लागत से 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगायेगा। यह कोडरमा में स्थित केटीपीएस के 1000 मेगावाट के पावर प्लांट की विस्तारित परियोजना है। 

इसके तहत कोडरमा के फेज-2 के तहत बेंजडीह गांव में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जायेगी। राज्य सरकार की शर्तों के तहत इससे उत्पादित 25 फीसदी (लगभग 400 मेगावाट) बिजली कम लागत दर पर झारखंड को देने की बाध्यता होगी। डीवीसी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Page 127 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse