राज काज

View All
Published / 2023-11-28 18:09:48
लोहरदगा को सीएम ने दी करोड़ों की सौगात

लोहरदगा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (28 अक्टूबर) को लोहरदगा दौरे पर रहे। लोहरदगा के कुडू प्रखंड के चिरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी थी। मुख्यमंत्री लोहरदगा में लगभग दो घंटे तक रहे। 

इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किये। साथ ही लाभुकों के बीच ऋण एवं परिसंपत्ति का वितरण भी किया। तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जरूरी निर्देश दिये गये।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा के कुडू प्रखंड के चिरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर वो 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। इसके अलावा 100 करोड़ रुपए की ऋण एवं परिसंपत्ति का वितरण लाभुकों के बीच किया। 

मुख्यमंत्री जनता से संवाद भी किये। उनकी समस्याएं सुने। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लिये। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी थी। 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां, झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद और अन्य अधिकारियों ने सोमवार को कुडू के चिरी मैदान में पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया था। तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये थे।

Published / 2023-11-27 23:21:51
पीएम मोदी ने दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की है कि यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में एक नया उत्साह लेकर आये।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नयी रौनक और स्फूर्ति लेकर आये।

Published / 2023-11-25 22:21:40
ओडिशा को मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की सौगात देंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के लिए ओडिशा दौरे पर जायेंगी, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का करेंगी उद्घाटन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 से 27 नवंबर तक ओडिशा का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसने एक बयान में कहा कि 27 नवंबर को, राष्ट्रपति पारादीप में पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित किये जाने वाले बोइता बंदना समारोह में शिरकत करेंगी और डिजिटल माध्यम से एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन करेंगी। 

साथ ही बंदरगाह आवासीय कॉलोनी के लिए एक नये जलाशय और जल शोधन संयंत्र की आधारशिला रखेंगी। बोइता बंदना ओडिशा का एक प्राचीन समुद्री त्योहार है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने दौरे के दौरान मछुआरा समुदाय के सदस्यों के साथ भी संवाद करेंगी।

Published / 2023-11-25 18:27:21
राज्य के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा सरकार आपके द्वार अभियान : हेमंत सोरेन

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीसरे चरण के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार  कार्यक्रम में पाकुड़ वासियों को 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का दिया तोहफा
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को 126 करोड़ 94 लाख 50 हजार  रुपए की परिसंपत्तियां प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया

क्या बोले मुख्यमंत्री...

  1. देश के कई राज्य झारखंड के इस मॉडल को अपना कर गरीबों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का दे रहे हैं लाभ
  2. आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, युवा, महिला,  बुजुर्ग, हर किसी के लिए सरकार की हैं योजनाएं 
  3. जन आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारने का हो रहा काम
  4. राज्य की वित्तीय व्यवस्था कर रहे हैं मजबूत, ताकि योजनाओं के संचालन में धन की कमी आड़े न आये

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़/ रांची। आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम जिस मकसद से शुरू किया गया था, उसमें यह कितना प्रभावी, कारगर और सफल साबित रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के कई राज्य झारखंड के इस मॉडल को अपनाकर गरीबों और जरूरतमंदों को उनके दरवाजे पर सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ दे रहे हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाकुड़ में आज आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गांव- गांव पहुंच रही सरकार की नजर

मुख्यमंत्री ने कहा- इस अभियान के पिछले दो चरणों में सरकार की आवाज और नजरें गांव-गांव तक पहुंची हैं, लाखों लोगों को उनका हक-अधिकार मिला। यह कार्यक्रम राज्य वासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। पिछले दो चरणों में इस अभियान को लोगों का जिस तरह से रिस्पांस और सपोर्ट मिला, उसी के मद्देनजर पुन: इसका तीसरा चरण शुरू किया गया है।

दो दशकों तक जन समस्याओं के समाधान को लेकर नहीं दिखी गंभीरता

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद पिछले दो दशकों के दौरान जन समस्याओं और लोगों की परेशानियों को दूर करने की दिशा में किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखी। लेकिन, हमारी सरकार लोगों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका हक और अधिकार दे रहे हैं।

जन आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप बन रही योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य योजना बनाकर उसे धरातल पर उतार रही है। आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, युवा, महिला, बुजुर्ग, हर वर्ग के कल्याणार्थ योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इन योजनाओं से जुड़े और सशक्त तथा स्वावलंबी बनने की राह पर आगे बढ़ें।

सरकारी कर्मियों का काम जनता की सेवा करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मियों का काम जनता की सेवा करना है। हमारी सरकार बनने के बाद अधिकारियों की सोच में बदलाव आया है। वे गांव-गांव पहुंच रहे हैं और आपके बीच रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उसका समाधान भी कर रहे हैं।

गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाना अधिकारियों का दायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गांव- पंचायत में जाने के लिए रास्ता तक नहीं है, वहां अधिकारी योजनाओं की गठरी लेकर पहुंच रहे हैं और आपको उससे जोड़ने का काम कर रहे हैं । यहां लगने वाले शिविरों में अधिकारियों का दल आपकी हर समस्या के समाधान के लिए मौजूद हैं। आप इन शिविरों में आयें और योजनाओं से जुड़े और दूसरों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

गरीबों के सुख-दुख में हमेशा साथ है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की सरकार है। यह सरकार गरीबों के हर सुख -दु:ख में उनके साथ खड़ी है और पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी सेवा कर रही है।

राज्य सरकार अपने बलबूते 8 लाख परिवारों को देगी आवास, 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्डधारी को दे रही अनाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब अपने बलबूते अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख परिवारों को आवास देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकुड़ जिले में कालाजार की बीमारी आम है। यह गरीबों की बीमारी है क्योंकि कच्चे और टूटे-फूटे मकान में रहने वालों को यह होती है ऐसे में अबुआ आवास योजना के तहत इन घरों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि लगभग 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर उन्हें अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा भी अनेकों ऐसी योजनाएं हैं, जिसका वित्तीय भार राज्य सरकार अपने दम पर वहन कर रही है। ये योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हों, इसके लिए वित्तीय व्यवस्था मजबूत कर रहे हैं।

अब पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। जब तक विधवाओं की उम्र 40 वर्ष  और दिव्यांगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं हो जाती थी, उन्हें पेंशन योजना से नहीं जोड़ा जाता था। लेकिन,  हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर इन सारी बाध्यताओं को खत्म कर दिया है। आज सभी योग्य पात्रों को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का लाभ लाभ मिल रहा है।

शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष फोकस है। निजी विद्यालयों के तर्ज पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल आॅफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। आदर्श विद्यालयों के गठन के साथ सरकारी विद्यालयों को पठन- पाठन से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्रावासों का जीर्णोद्धार हो रहा है। 

इसके अलावा विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेज करने के लिए आर्थिक सहायता सरकार दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ पढ़े-लिखे और कम पढ़े लिखे एवं स्वरोजगार के इच्छुक नौजवानों के रोजगार के लिए भी सरकार की कार्य योजना है। आज बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी दी जा रही है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपना रोजगार कर सकें।

97 योजनाओं की रखी गई नींव,  21 योजनाओं का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 66 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित 21 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 97 योजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं पर 87 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगें। इस तरह 153 करोड़ 81 लाख रुपये की 118 योजनाओं का तोहफा पाकुड़ वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 9942 लाभुकों के बीच 126 करोड़ 94 लाख 50 हजार  रुपये की परिसंपत्ति प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया।

मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा,  विधायक स्टीफन मरांडी और दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा जूली ख्रिस्टमनी हेंब्रम, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल और पाकुड़ जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Published / 2023-11-24 21:53:19
झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट, साहिबगंज से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री  ने  212 करोड़ 91 लाख  39 हजार 600 रुप;२ की 891 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास,  3 लाख 97 हजार
  • 330 लाभुकों के बीच 2 अरब 98 करोड़ 27 लाख 18 हजार 121 रुपए की बांटी परिसंपत्ति 

क्या बोले मुख्यमंत्री...

  1. अधिकारी तमाम योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जायेंगे एवं पूरे मान- सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे  
  2. बच्चियों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा  
  3. युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके, सरकार योजनाबद्ध तरीके से कर रही काम
  4. आदिवासी और मूलवासियों के साथ हमेशा खड़ी है सरकार

टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो को नमन कर आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इन वीर शहीदों की पावन धरती बरहेट, साहिबगंज में इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी तमाम कल्याणकारी योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जायेंगे एवं पूरे मान-सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे। 

इस अभियान का पहला दो चरण काफी सफल रहा था 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान का पिछला दो चरण काफी सफल रहा था। इस दौरान लाखों आवेदन मिले थे, जिनका निपटारा करने के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया। इन दो अभियानों की सफलता के बाद हमारी सरकार ने फिर से इसे शुरू करने का निर्णय लिया। इसके तहत 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक राज्य के सभी पंचायत में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लिए जायेंगे। उनकी समस्याओं का निराकरण होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। 

शिविर में मिलने वाले एक-एक आवेदन रजिस्टर्ड किये जायेंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में मिलने वाले एक-एक आवेदन रजिस्टर्ड किए जायेंगे और संबंधित आवेदकों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज देकर इसकी जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा आवेदनों पर होनेवाली कार्रवाई की भी जानकारी दी जायेगी। हर आवेदन पर कार्रवाई होगी और आवेदक की समस्याओं का निराकरण होगा। इस शिविर में जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सभी प्रमाण पत्र बनाने की भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। 

राज्य का हो रहा समग्र विकास  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के हर क्षेत्र में बिजली- पानी- सड़क, फूल -पुलिया और स्कूल -कॉलेज बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही है। हमारा प्रयास है कि झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर सकें। 

नौकरी भी दे रहे हैं और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को मदद भी कर रहे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर सरकार बेहद संवेदनशील है। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं को आर्थिक मदद दे रही है। युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके, इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। 

बच्चियों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। किसी भी कीमत पर बच्चियों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बच्चियां अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गयी है। अब इस योजना के तहत एक परिवार में जितनी भी बच्चियां होंगी, उसे इसका लाभ मिलेगा क्योंकि योजना का लाभ लेने के लिए एक परिवार से दो बच्चियों की बाध्यता को सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है। 

आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ने का सपना हो रहा है साकार  

मुख्यमंत्री ने कहा- अब राज्य के आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो रहा है। हमारी सरकार इन विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। दूसरी तरफ गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यहां के जरूरतमंद विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्स करने के लिए मदद देने का काम कर रही है। इसके अलावा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए स्कूल आफ एक्सीलेंस खोले गये हैं। तमाम सरकारी विद्यालयों को संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार करने के साथ यहां के रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अनाज और रसोईया के साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था सरकार करेगी।

हर वर्ग के लिए हैं योजनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाई गयी है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जा रहा है। किसानों- पशुपालकों और मजदूरों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना  और फूलो झानो जल संवर्धन योजना समेत अनेकों योजनाएं चल रही है। अब सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले पशुओं की बीमा भी करायेगी। 

आदिवासियों के साथ खड़ी है सरकार  

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से आदिवासियों का रिश्ता काफी पुराना है। लेकिन, उन्हें इस अधिकार से हमेशा वंचित करने का प्रयास होता रहा। हमारी सरकार ने अबुआ वीर दिशोम योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा दिया जा रहा है। हमारी सरकार आदिवासी और मूलवासियों के साथ हमेशा खड़ी है। 

साहिबगंज जिले वासियों को मिली कई सौगातें  

मुख्यमंत्री  ने इस अवसर पर 212 करोड़ 91 लाख  39 हजार 600 रुपए की  रुपये की 891 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 62 करोड़ 97 लाख रुपये की 746 योजनाओं का उद्घाटन और 149 करोड़ 94 लाख 39 हजार 600 रुपये की 145 योजनाओं की आधारशिला रखी गयी। वहीं, 3 लाख 97 हजार 330 लाभुकों के बीच 2 अरब 98 करोड़ 27 लाख 18 हजार 121 रुपये की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। 

किस योजना के कितने लाभुकों को मिला लाभ  

मौके पर जिन महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा गया। उसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 1152, पीएम आवास योजना के 6812, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 2034, साइकिल वितरण योजना के 6978, विभिन्न पेंशन योजना के 137293, प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना के 115962 , केसीसी के  1692 और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के 27976 लाभुक हैं। इसके अलावा अबुआ आवास योजना, अबुआ वीर दिशोम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई और योजनाओं से  लाभुकों को जोड़ा गया। 

मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, मुख्यमंत्री के  सचिव विनय कुमार चौबे, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल और साहिबगंज जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Published / 2023-11-24 18:16:30
क्या सचमुच 15 से ही होगी धान की खरीदी

झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी, जानिये सरकार की क्या है तैयारी

टीम एबीएन, रांची। किसानों से खरीदे जाने वाले धान को लैम्प्स में रखने और मिलर द्वारा ससमय उठाव को लेकर विभाग इस बार पहले से तैयारी कर रही है। मिलर का निबंधन के साथ साथ किसानों का निबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

सहकारिता पदाधिकारी के माध्यम से लैम्प्स की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट जिला स्तर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिलने के बाद सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र की संख्या को अंतिम रूप दिया जायेगा।

हर साल किसानों को धान के सरकारी समर्थन मूल्य के आधार पर भुगतान किया जाता है। वर्तमान समय में सरकारी दर 2050 रुपये प्रति क्विंटल है। इस साल किसानों से शिकायत यह आ रही है कि बाजार में सरकारी मूल्य की तरह खुले रुप से धान के दाम हैं ऐसे में वो सरकारी सिस्टम के तहत क्यों बेचें? यह मामला विभागीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव तक पहुंचा है जिसके बाद इस पर मंथन की जा रही है। 

किसान बाजार में सीधे धान बेच देंगे तो सरकार के पास धान मिलना मुश्किल हो जायेगा। यही वजह है कि किसानों के निबंधन में धीमी प्रगति देखी जा रही है। विभाग के द्वारा अब तक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत तक जिलों से रिपोर्ट आने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत के अनुसार सहकारिता पदाधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद धान अधिप्राप्ति केंद्र की संख्या और खरीद का लक्ष्य तय होगा।

Published / 2023-11-21 19:34:06
24 को बरहेट में जनसभा करेंगे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री 24 नवंबर को बरहेट से करेंगे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन अपने एक दिवसीय दौरे पर 24 को साहिबगंज पहुंचेंगे। सीएम भोगनाडीह से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह बारी-बारी से सभी 24 जिलों में जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे। 

29 दिसंबर को रांची में आयोजित कैंप में इस अभियान का समापन होगा। इस दौरान सीएम ने सभी पंचायतों व प्रखंडों में भी कैंप लगाने का निर्देश दिया है, जिसमें वन पट्टा से लेकर पेंशन, म्यूटेशन, राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं का निष्पादन कैंप में ही आन द स्पॉट किया जायेगा। 

वहीं 24 को ही बरहेट के गोपलाडीह फुटबॉल मैदान में जनता को संबोधित कर करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। 

उक्त जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने दी। सीएम के आगमन को लेकर गोपलाडीह फुटबॉल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

Published / 2023-11-20 20:02:16
झारखंड : स्पीकर ने अधिकारियों संग बनायी समारोह की सफलता की रणनीति

  • 22 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस, रबीन्द्रनाथ महतो ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में 22 नवंबर एवं 23 नवंबर 2023 को होने वाली झारखंड विधान सभा की स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

नक्सल मुठभेड़ों में शहीद होने वाले झारखंड के जवानों तथा खेल से जुड़े लोग जिन्हें 22 नवंबर 2023 को सम्मानित किया जाना है, संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया। 

इसी प्रकार से चंद्रयान मिशन 3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक, झारखंड के टॉपर छात्र- छात्राएं जिन्हें पुरस्कृत किया जाना है उनकी यातायात सुरक्षा एवं आवासन के संबंध में भी जिला प्रशासन रांची को बैठक में निर्देश दिये गये। 

इस बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं रांची जिला प्रशासन उपस्थित रहे।

Page 125 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse