राज काज

View All
Published / 2023-12-28 23:22:55
डॉ बीआर सारंगी होंगे झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

टीम एबीएन, रांची। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के उपरांत उड़ीसा हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉ बीआर सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है। 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने डॉ जस्टिस बीआर सारंगी के सीनियरिटी को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है। जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 20 जून 2013 को उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस बने थे। इससे पहले करीब 27 वर्षों तक उड़ीसा हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने प्रेक्टिस किया था।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा गुरुवार को सेवानिवृत हो गये। 29 दिसंबर से झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एस चंद्रशेखर को चीफ जस्टिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

डॉ बीआर सारंगी का जन्म 20 जुलाई 1962 को नयागढ़ जिले के पेंटीखारिसन गांव ओड़िशा के एक सम्मानित सारंगी परिवार में हुआ था। डॉ बीआर सारंगी स्वर्गीय बंचनिधि सारंगी के सबसे छोटे बेटे के रूप में हुआ था, जो उड़ीसा वित्त सेवा कैडर के वरिष्ठ वर्ग-I से संबंधित पूर्व-वित्तीय सलाहकार थे।

Published / 2023-12-27 18:07:35
झारखंड : प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन पदाधिकारियों को प्रमोशन

झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन अफसरों को मिला न्यू ईयर का तोहफा, हुआ प्रमोशन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने नए साल से पहले प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अलग-अलग पदों पर आसीन प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन पदाधिकारियों को प्रमोशन मिला है। 

इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार, 9 अधिकारियों को विशेष सचिव कोटि में प्रमोशन मिला है। अपर समाहर्ता स्तर के 14 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर प्रोन्नति मिली है।

Published / 2023-12-27 18:05:35
सबरीमला में मंडला पूजा शुरू

आज से शुरू हो रही सबरीमला में मंडला पूजा, अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

एबीएन सोशल डेस्क। केरल में मंडला पूजा के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में सबरीमला में स्थित भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गयी है।

 मंदिर परिसर सन्निधानम में अपने सिर पर इरुन्मुदिकेट्टू की पवित्र पोटली लिये और स्वामी शरणम अयप्पा मंत्रों का जाप करते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। 

भक्त मंडला पूजा की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। भगवान अयप्पा की पवित्र थंका अंकी (सुनहरी पोशाक) के साथ एक शोभायात्रा मंगलवार शाम को यहां पहाड़ी मंदिर पहुंची थी।

मंडला पूजा केरल का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार सबरीमाला अयप्पा मंदिर में मनाया जाता है। यह पूजा 41 दिनों की लंबी तपस्या के समाप्त होने का प्रतीक है, जिसे मंडला कलाम के नाम से जाना जाता है।

यह त्योहार भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है मंडला पूजन करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

मंदिर प्रबंधन सूत्रों के अनुसार, प्रमुख देवता भगवान अयप्पा की मूर्ति पर अंकी लगाने के बाद पूजा की जायेगी। पूजा और अनुष्ठान सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच किये जायेंगे। 

मंडला पूजा के बाद, मंदिर रात 11 बजे तक बंद कर दिया जायेगा और 30 दिसंबर को मकरविलक्कू अनुष्ठानों के लिए फिर से खोल दिया जायेगा। सबरीमला मंदिर में मकरविलक्कू अनुष्ठान 15 जनवरी को होगा।

Published / 2023-12-26 20:17:58
रांची : दो अधिकारियों के एक वेतन वृद्धि पर रोक

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।

मो शफीक आलम, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, महेशपुर, पाकुड वर्तमान में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बोकारो के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14(्र५) के तहत असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है।

मनोज कुमार, झाप्रसे (कोटि क्रमांक-250/20), तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुआ, गिरिडीह के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है।

Published / 2023-12-26 18:30:18
झारखंड : कई जिलों को मिलेंगे नये पुलिस कप्तान

झारखंड के कई जिलों में बदलेंगे एसपी, 18 आइपीएस की होगी प्रोन्नति

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों में पुलिस कप्तान बदल जायेंगे। इसकी वजह है 18 आईपीएस को मिलने वाली प्रोन्नति। नये साल के पहले सप्ताह तक आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति सूची जारी हो जायेगी। 

इस वजह से धनबाद, हजारीबाग, साहिबगंज जिले के एसपी बदले जायेंगे। क्योंकि इन जिलों में बतौर पुलिस कप्तान तैनात अफसरों की डीआईजी के पद पर प्रोन्नति हो जायेगी। जाहिर है कि इन जिलों में नये पुलिस कप्तान जगह लेंगे। 

खास बात है कि डीआईजी रैंक में बड़ी संख्या में अफसरों की प्रोन्नति हो रही है। इस वजह से रेंज में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलेगी।

Published / 2023-12-25 20:02:20
26 को युवाओं के मार्च-पास्ट को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी लेंगे भाग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर यानी मंगलवार की सुबह 10:30 बजे नयी दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखायेंगे। 

इस दिन को चिह्नित करने के लिए, सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अनुकरणीय साहस की कहानी के बारे में सूचित करने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में भागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

साहिबजादों की जीवन कहानी और बलिदान का विवरण देने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जायेगी। वीर बाल दिवस पर एक फिल्म भी देशभर में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, इंटरैक्टिव क्विज जैसी विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिताएं भी होंगी जो माईभारत और माईगोव. पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जायेंंगी। 

गत नौ जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को चिह्नित करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

Published / 2023-12-22 20:23:08
राज्यों को 73 हजार करोड़ अतिरिक्त रुपये टैक्स देगा केंद्र

यूपी को मिली सबसे ज्यादा रकम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी और बताया कि राज्यों को किस मद के लिए ये रकम जारी की गयी है। केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को राज्यों को अतिरिक्त कर के रूप में 72,961.21 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया है। 

वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी और बताया कि राज्यों को किस मद के लिए ये रकम जारी की गयी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को ये रकम आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर सामाजिक कल्याण के कार्यों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी के लिए जरूरी रकम जुटाने के लिए जारी की गयी है।

कब मिलेगा पैसा? क्या है कर हस्तांतरण का नियम?

नियमों के अनुसार, राज्यों के केंद्रीय पूल से मिलने वाले टैक्स का हस्तांतरण 14 किस्तों में होता है। 11 किस्तें 11 महीने में हर महीने जारी की जाती है जबकि, 3 किस्त मार्च महीने में जारी की जाती है। केंद्र की तरफ से जारी यह रकम राज्यों को मिलने वाले रेगुलर टैक्स के अतिरिक्त है। 

मंत्रालय ने कहा कि अतिरिक्त किस्त 10 जनवरी, 2023 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण और इस साल 11 दिसंबर को जारी 72,961.21 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। 

किस राज्य को मिलेगी सबसे ज्यादा रकम? 

केंद्र की तरफ से जारी इस किस्त में सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के हाथ में जायेगा। उत्तर प्रदेश को अतिरिक्त कर के रूप में 13088.51 रुपये मिलेंगे। इसके बाद बिहार को 7,338 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

सबसे कम जिस राज्य को रकम मिलेगी वह है गोवा और सिक्किम। गोवा को 281 करोड़ रुपये और सिक्किम को 283 करोड़ रुपये दिये जायेंगे।

Published / 2023-12-21 18:29:53
बीडीओ पवन महतो पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने पवन कुमार महतो, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-204/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गोला, रामगढ़ के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।

Page 121 of 350

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse