एबीएन बिजनेस डेस्क। टिनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) का सोमवार 15 जनवरी 2024 से टाटा स्टील लिमिटेड में विलय हो जायेगा। विलय के बाद यह कंपनी नहीं, बल्कि टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के रूप में काम करेगी।
विलय के साथ ही कर्मचारियों का आरएफआइडी गेटपास व इनरॉलमेंट नंबर भी बदल जायेगा। टिनप्लेट डिवीजन में कार्यरत 1488 कर्मचारियों का नया गेटपास बनेगा। इसको लेकर डिवीजनल मैनेजर (एचआरएम) शिल्पी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत कर्मचारियों को तय समय व तारीख के बीच व्यक्तिगत रूप से नया आरएफआइडी कार्ड बनाने व इनरॉलमेंट जनरेट करने के लिए फोटोग्राफी की जायेगी। ऐसे में उन्होंने सभी विभाग के वाइस प्रेसिडेंट, महाप्रबंधक व डिवीजनल हेड को विभाग से कुछ समय के लिए कर्मचारियों को रिलीज करने को कहा है। कर्मचारियों को अपने साथ पुराना गेटपास लेकर आने को कहा गया है।
पांच दिन में कर्मचारियों को तय समय के बीच में नया गेटपास बनाने को कहा गया है। 15 से 19 जनवरी तक विभागवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (दोपहर डेढ़ से ढ़ाई बजे तक भोजनवकाश) के बीच सीआइजी कॉन्फ्रेंस रूम व गुरुकुल-1 में रिपोर्ट करना होगा।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कई अधिकारियों को आरोप मुक्त किया है। वहीं कई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित किये जाने का निर्णय लिया है।
प्रभाष चन्द्र दास, झा0प्र0से0 (तृतीय सीमित बैच), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पोटका, जिला-पूर्वी सिंहभूम के विरूद्ध निन्दन का अधिरोपित किया है।
वन्दना शेजवलकर, झा0प्र0से0, (कोटि क्रमांक-229/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, चास, बोकारो को आरोप मुक्त किया है।
लक्ष्मी नारायण किशोर, झा0प्र0से0 (द्वितीय बैच, कोटि क्रमांक-86/20) तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हुसैनाबाद के विरूद्ध निन्दन का दण्ड अधिरोपित किया है।
अमृता प्रियंका एक्का, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा सदर को भविष्य में सचेत रहने के चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया है।
गोपी उरांव, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-130/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, माण्डर, रांची के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किया जाता है।
मनोज कुमार, झा0प्र0से0 (द्वितीय बैच, कोटि क्रमांक-128/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रतापपुर, चतरा को आरोप मुक्त करने किया है।
बिरेन्द्र किन्डो, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मनिका को भविष्य में सचेत रहने के चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया है।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।
टीम एबीएन, रांची। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें झारखंड के दो शहरों को क्लीन सिटी अवार्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी हुई, जिसमें जमशेदपुर और बुंडू को क्लीन सिटी का अवार्ड मिला है।
देशभर के 4,000 से ज्यादा शहरी निकायों में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। गुरुवार (11 जनवरी) को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में शहरों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई।
इंदौर और सूरत को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। झारखंड के दो शहरों को क्लीन सिटी अवार्ड मिला है, जिसमें लौहनगरी जमशेदपुर को एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में, तो 25 हजार से ज्यादा आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को क्लीन सिटी का पुरस्कार मिला है।
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने जमशेदपुर और बुंडू के पदाधिकारियों और कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
इसके साथ ही सभी निकायों को अगले वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार रहने को कहा है। बता दें कि झारखंड के 49 नगर निकायों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए और लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किये गये।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 जनवरी, 2024 को आॅड्रे हाउस, रांची में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड राज्य के 5 प्रमंडलों - उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान से चयनित 75 प्रतिभागियों ने पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में मनीष कुमार, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, रांची, संतोष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, देवघर, अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां, तुषार राय, जिला खेल पदाधिकारी, चतरा तथा प्रो डॉ कमल बोस, संचालक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल सुशांत गौरव थे। सचिव महोदय एवं निदेशक महोदय ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रु० 20,000/-, द्वितीय पुरस्कार रु० 15,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रु० 10,000/- दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार उप निदेशक, खेल, राजकिशोर खाखा, उप निदेशक, साझा, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेल, ब्रजेश कुमार, राज्य एनएसएस पदाधिकारी, झारखण्ड, शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, रांची, एसपी सिंह, उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, झारखंड, प्रो डॉ कमल बोस, रामकृष्ण मिशन आश्रम के एसएन झा, निर्णायकगण तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के कर्मियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खासकर सूखा प्रभावित क्षेत्र के किसानों के लिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐसे किसानों को तत्काल राहत के रूप में 3,500 रुपये देने का आदेश दिया। यह रकम अनुग्रह राशि के रूप में दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने बुधवार (10 जनवरी) को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्देश दिये। मुख्यमंत्री को कृषि विभाग की ओर से बताया गया कि इस साल भी कम बारिश की वजह से 17 जिलों के 158 प्रखंडों में सुखाड़ की स्थिति है।
इन क्षेत्रों को सुखाड़ग्रस्त घोषित करने की विभाग ने अनुशंसा की। इस पर मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया कि इन सभी 158 प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव तैयार करें। प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जायेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि सूखाग्रस्त क्षेत्र के प्रत्येक किसान को तत्काल 3,500 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाये। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी निर्देश दिया कि वे केंद्र सरकार को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करके भेजें। इस राशि से सूखा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सुखाड़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए समुचित कदम उठायें। उन्होंने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूखे की मार झेल रहे झारखंड के किसानों को तत्काल राहत के तौर पर 3,500 रुपये प्रति किसान अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि वैसे किसान, जिनकी फसल कम बारिश की वजह से 33 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें इनपुट अनुदान राशि दी जायेगी।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव अबू बकर सिद्दीकी और कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 28 फरवरी तक राज्य में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
सीईओ ने कहा कि हाल ही में कराये गये कैप सर्वे में यह तथ्य सामने आया था कि आम लोगों में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर जो जागरूकता का स्तर होना चाहिए वह अपेक्षा के अनुसार नहीं मिला। इसलिए उन्होंने राज्य के मतदाताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के सदस्यों से भी अपील की है कि वे इस ईवीएम जागरूकता अभियान का न केवल व्यापक प्रचार प्रसार करें बल्कि सक्रिय सहभागिता भी निभायें।
श्री कुमार ने बताया कि उक्त जागरूकता कैंप सभी जिलों एवं सभी अनुमंडलों के स्तर पर आयोजित कियदि जाने हैं। इतना ही नहीं हर जिले के सभी बूथों पर मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन भी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान नागरिकों को ईवीएम मशीन, मतदान प्रक्रिया, वीवीपैट आदि के बारे में विस्तार से व्यवहारात्मक जानकारी मिलेगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रालय ने 09 जनवरी 2024 को मंत्रिपरिषद की बैठक की। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। इनमें प्रमुख हैं :-
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल कुलाची दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स (राष्ट्रीय) के बैडमिंटन अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी स्कूल गांधीनगर रांची के छात्र अनिकेत, यशवंत, तन्मय ने अच्छा प्रदर्शन किया।
उन्हें उपविजेता ट्राफी से ही संतोष करना पड़ा। टीम के कोच गोविंद झा ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse