खेल समाचार

View All
Published / 2025-12-14 21:13:09
मास्टर ब्लास्टर ने मेसी को दी टीम इंडिया की जर्सी

  • सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को दिया स्पेशल गिफ्ट
  • सुनील छेत्री को मिली जर्सी; वानखेड़े में ऐतिहासिक पल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सचिन तेंदुलकर ने अपनी टीम इंडिया की जर्सी लियोनल मेसी को गिफ्ट दी। इसमें सचिन का ऑटोग्राफ था। मेसी और सचिन ने साथ में फोटो खिंचवाई। 

ये एक ऐतिहासिक पल है, अपने अपने खेलों के दिग्गज एक साथ एक मंच पर हैं। सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़े सेलिब्रिटी वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हैं। मेसी और तेंदुलकर मुलाकात करेंगे।

Published / 2025-12-14 18:55:45
भारतीय टीम ने भारत-नेपाल दिव्यांगजन टी-20 सीरीज पर जमाया कब्जा

  • दूसरा मैच 10 विकेट से जीत भारतीय टीम ने भारत-नेपाल दिव्यांगजन टी-20 सीरीज पर किया कब्जा 
  • विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत एवं नेपाल के बीच दिव्यांगजनों का 03 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच सीरिज- चैंपियन स्पिरिट कप के दूसरे मैच में 10 विकेट की शानदार जीत हासिल कर 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। नेपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमजान अली के 27 गेंदों में 43 रनों के बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। 

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल शर्मा के 53 गेंदों में 63 रन और कप्तान सूव्रो जोरदर के तबाड़तोड़ 55 रनों के बदौलत 140 रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए 16.1 ओवरों में हासिल कर लिया। राहुल शर्मा शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए। 

नेपाल की ओर से सुखलाल ने 22 और प्रिंस कुमार चौबे ने 17 रनों की उपयोगी पारी खेली। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच साजिद तंबोली ने आज फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट लिया जबकि महनतेश को 2 और अकीब मलिक को एक विकेट प्राप्त हुआ। 

विदित हो कि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर अनगड़ा स्थित अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम राँची में झारखण्ड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राउन्ड टेबल इंडिया झारखण्ड विकलांग जन फोरम, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, झारखण्ड सरकार, एनटीपीसी, पीएनबी, एचपी, सीएमपीडीआई, मेघा दूध, लीड्स, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, आशा, मिशन ब्लू फाउंडेशन, लोक मंगलम सोसाइटी, टेन्डर हर्ट स्कूल, धुनकी, नव भारत जागृति केंद्र, केंपटी, जेनिथ सहित अन्य स्थानीय स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 

झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान और हौसला अफजाई के लिए खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों के लिए रात्री भोज का आयोजन किया हैं। डीसीसीबीआई के अध्यक्ष मुकेश कंचन एवं झारखण्ड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने इसे दिव्यांगजनों के समावेश की दिशा में अति मत्वपूर्ण कदम बताया। आज मैच का उद्घाटन डीसीसीबीआई के महासचिव हारून रशीद ने किया। 

मैच के दौरान राउन्ड टेबल इंडिया के राँची चैप्टर के अध्यक्ष आकाश खोसला, अभिजीत मोहंती (राउरकेला) -एरिया चेयर राउंड टेबल इंडिया, अमन चौर्दिया (नेशनल स्पोर्ट्स कन्वीनर) हैदराबाद, आदित्य खेमका, राहुल सिंघानिया, सनी केडिया, अंकित धंधारिया, दुर्गा मण्डल,  प्रियंका घोष, लोक गायक मजबूल खान, राजेश मुंडा, कृष्णा यादव असिस्टेंट कमांडर बीएसएफ,  रवि कुमार डे आदि की गरिमामय उपस्तिथि रही। उक्त जानकारी संगठ के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।

Published / 2025-12-13 19:57:08
पहले भारत-नेपाल दिव्यांगजन टी-20 में भारत की 88 रनों से शानदार जीत

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सह जेएसीए सचिव सौरभ तिवारी ने किया उद्घाटन 

साजिद तंबोली बने मैन आफ द मैच 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत एवं नेपाल के बीच दिव्यांगजनों का 03 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच सीरिज चैंपियन स्पिरिट कप के पहले मैच में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 88 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला का शानदार आगाज किया। 

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर अनगड़ा स्थित अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम रांची में झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से आयोजित सीरीज का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सह जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने किया। 

उन्होंने कहा के उनके लिए इस मैच का गवाह बनना एक रोमांचकारी अनुभव है और वे दिव्यांगजनों के प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने भारत और नेपाल दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसलावर्द्धन किया। 

उद्घाटन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रोफेसर मिलिंद, रजिस्ट्रार डॉक्टर शिव प्रताप वर्मा, सीओई डॉक्टर विनय सिंह, स्पोर्ट्स इंचार्ज तनीजर मुंडा, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के सचिव हारुन रशीद, अध्यक्ष मुकेश कंचन, उपाध्यक्ष राहुल मेहता, झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिंह राउंड टेबल इंडिया के रांची चैप्टर के अध्यक्ष आकाश खोसला, जगदीश सिंह जग्गू, तनुश्री सरकार सहित टेंडर हर्ट विद्यालय एवं संत माइकल ब्लाइन्ड स्कूल की टीम उपस्थित थी।

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सूव्रो जोरदर ने टॉस जात कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाये। कप्तान सूव्रो जोरदर ने 57 गेंद पर 54 रन राहुल शर्मा ने 30 सैयद शाह अजीज और आकिब मलिक ने 25-25 रन का योगदान दिया। 

नेपाल के दीपक ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 77 रन पर आल आउट हो गयी। साजिद तंबोली और जितेंद्र बाग ने तीन-तीन विकेट लिये।

मैच के आयोजन में अंपायर नागेंद्र सिंह राजपूत तथा अंकित, स्कोरर राशिद अली तथा कमेंटेटर मोबीन खान ने विशेष योगदान दिया। मैच के आयोजन में झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन एवं राउंड टेबल इंडिया के टीम के साथ-साथ झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, झारखंड सरकार, एनटीपीसी, एचपी, सीएमपीडीआई, मेघा दूध, झारखंड विकलांग जन फोरम, लीड्स, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, पीएनबी बैंक, आशा, मिशन ब्लू फाउंडेशन, लोक मंगलम सोसाइटी, टेंडर हर्ट स्कूल, धुनकी, सहित अन्य स्थानीय स्थानीय संस्थाओं ने विशेष सहयोग दिया।

मौके पर जेडीसीए के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, अनुराधा मुंडा, पीयूष सरावगी, आदित्य, नीतीश जायसवाल, अर्पित जैन, अरिहंत सेठी, मोहित पोद्दार, गौरव अग्रवाल, बिपिन मुंडा, समाज सेवी मुन्ना प्रसाद, प्रियंका घोष, मुकेश कुमार पवन लकड़ा, ने अपनी गणमान्य उपस्थिति दर्ज की एवं आयोजन में सहयोग दिया। उक्त जानकारी अध्यक्ष राहुल मेहता (8084086182) ने दी।

Published / 2025-12-13 18:13:13
कोलकाता : मेसी के दौरे पर स्टेडियम में तोड़फोड़

पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को किया गिरफ्तार 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ मचा दी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस की नाराजगी इस कदर हावी थी, उन्होंने पूरे स्टेडियम को तहस-नहस कर लिया। इस बीच कोलकाला पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रसिद्ध फुटबॉलर मेसी के इवेंट में हुई अफरा-तफरी को लेकर कानून व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जावेद शमीम ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है। दूसरा चरण जांच का है। एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयोजक वादा कर रहे हैं कि वे (टिकट शुल्क प्रशंसकों को) वापस कर देंगे। देखते हैं यह कैसे संभव होता है। 

घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित रही: पुलिस 

जावेद शमीम ने आगे कहा कि शांति तत्काल बहाल करनी होगी। इसका ध्यान रखा गया है। यातायात सामान्य है। सभी लोग अपने-अपने घर लौट चुके हैं। घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित है। यह एक बड़ी घटना है। हम इस मामले में सक्रिय हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में आज जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे दंडित किया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई की जाये। 

घटना की जांच के लिए समिति की गठित 

पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाया जायेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें उनकी पूरी राशि वापस मिलनी चाहिए।

डीजीपी ने कहा कि प्रशंसकों में किसी तरह का गुस्सा या बेचैनी थी, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मेसी खेलने नहीं आ रहे हैं। जबकि कार्यक्रम की योजना यह थी कि वे यहां आयेंगे, दर्शकों का अभिवादन करेंगे, कुछ विशिष्ट लोगों से मिलेंगे और फिर चले जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने घटना के तुरंत बाद एक जांच कमेटी बना दी है जो सभी पहलुओं को देखेगी। डीजीपी ने कहा कि  स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और किसी को बख्शा नहीं जायेगा।

Published / 2025-12-13 18:09:27
टेस्ट क्रिकेट : ये हैं टॉप-5 स्कोरर इंडियन बैट्समैन

टेस्ट क्रिकेट 2025: ये हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई दिया। इस साल भारत के टॉप-5 टेस्ट रन स्कोररों की सूची में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार संतुलन देखने को मिला, जिसमें शुभमन गिल सबसे ऊपर रहे। 

2025 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के टॉप-5 रन स्कोरर 

  1. शुभमन गिल : मैच: 9, रन: 983, 100/50: 5/1 
  2. केएल राहुल : मैच: 10, रन: 813, 100/50: 3/3 
  3. रवींद्र जडेजा : मैच: 10, रन: 764, 100/50: 2/6 
  4. यशस्वी जायसवाल : मैच: 10, रन: 745, 100/50: 3/3 
  5. ऋषभ पंत : मैच: 7, रन: 629, 100/50: 2/4 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 9 मैचों में कुल 983 रन बनाये, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा। गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा, जो उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक माना जा रहा है। 

दूसरे स्थान पर रहे केएल राहुल ने 10 टेस्ट मैचों में 813 रन बनाये। उनके नाम 3 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 137 रन रहा। राहुल ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को कई बार संभाला। 

आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में भी बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 10 मैचों में 764 रन बनाये, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन* रहा, जो उनकी नाबाद पारी की अहमियत दिखाता है। 

ऋषभ पंत ने सिर्फ 7 मैचों में 629 रन ठोक दिये, उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक रहे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन रहा। वहीं युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 10 टेस्ट में 745 रन बनाये, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। 

उनका बेस्ट स्कोर 175 रन रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि 2025 टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी कितनी मजबूत रही, जहां अनुभव और युवा जोश दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिलायी।

Published / 2025-12-13 18:07:54
बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 का पहला चैंपियन बनी डिवाइन स्ट्राइकर्स

फाइनल मुकाबले में अवेंजर वारीरियर्स को पराजित किया  

टीम एबीएन, रांची। बेहद ही बेहतरीन मुकाबले में अवेंजर के कप्तान डॉ रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और डिवाइन के कप्तान डॉ श्रीधर पटनायक को जल्द आउट कर मैच को अपने पाले कर लिया था। अभिषेक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए डिवाइन स्ट्राइकर्स को 118 रन में रोक दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवेंजर के सलामी बल्लेबाज अभिषेक और रजनीश ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने जीत के इरादे स्पस्ट कर दिया। पर अचानक से अविजित और अजय कपरदार ने गेंदबाजी आक्रमण से अवेंजर के 3 खिलाड़ी को चलता कर दिया और मैच अपने पाले में कर लिया। 

लेकिन अंतिम जोड़ी मयंक परासर और नीतीश कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी से मैच वापसी का प्रयास किया, पर पराजय से टीम को रोक नहीं सके। फाइनल मुकाबले में सम्मानित अतिथि डॉ राकेश चंद्र झा, डॉ सतीश कुमार, डॉ अविजित मुस्तफी, डॉ डी के मल्लिक, डॉ नरेंद्र यादव उपस्थित थे। 

मैन आफ द मैच डिवाइन के अजय कपरदार को प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार शुभम, बेस्ट बॉलर अजय कपरदार को मैन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार डॉ अभिषेक कश्यप को प्रदान किया गया। 

पूरे आयोजन को सपन्न कराने में विशेष रूप से सहयोग के लिए श्री राम महल को पुरस्कृत किया गया। मनोज गिरी, चिरंजीवी, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, आलोक रंजन सहित काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ बीआईटी मेसरा पोलटेक्निक मैदान में उपस्थित हुए थे।

Published / 2025-12-12 22:01:09
हर रोज नया कीर्तिमान बना रहे वैभव सूर्यवंशी, फिर जड़ा धमाकेदार शतक

  • भारत ने रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की आतिशी पारी से U19 एशिया कप में बनाया रिकॉर्ड स्कोर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में बुधवार को भारतीय अंडर-19 टीम ने ऐसा इतिहास रचा, जिसे तोड़ना लंबे समय तक किसी भी टीम के लिए मुश्किल रहेगा। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत ने UAE के खिलाफ 433/6 रन बनाकर U19 एशिया कप इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। 

इस विराट स्कोर की नींव रखी 14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने, जिन्होंने महज 95 गेंदों पर 171 रन ठोककर भारतीय क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ दिया। उनके साथ कई बल्लेबाजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत को अविश्वसनीय ऊंचाई तक पहुंचाया।

भारत का सबसे बड़ा U19 एशिया कप स्कोर 

भारत ने UAE के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। ओपनिंग के बाद मध्य क्रम ने ऐसी लय पकड़ी कि स्कोरबोर्ड लगातार तेजी से बढ़ता गया।

 टीम इंडिया ने न सिर्फ U19 एशिया कप का, बल्कि अपने ही 2004 के रिकॉर्ड (425/3 बनाम स्कॉटलैंड) को भी पीछे छोड़ दिया। 433 रन का यह विशाल स्कोर पुरुष U19 वनडे क्रिकेट इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा कुल स्कोर भी बन गया।

वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की धमाकेदार पारी

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि के केंद्र में थे वैभव सूर्यवंशी, जिनकी 171 रन की विस्फोटक पारी ने UAE के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

  • 95 गेंदों पर 171 रन
  • स्ट्राइक रेट: 180
  • 9 चौके, 14 छक्के
  • 30 गेंदों पर अर्धशतक,
  • 56 गेंदों पर शतक,
  • 84 गेंदों में 150 रन पूरे किए।

उन्होंने U19 एशिया कप में भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हिमांशु राणा के 130 (2016) के नाम था। उनके 14 छक्के टूर्नामेंट इतिहास में अब तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं, जिससे उन्होंने 2017 में दरविश रसूली द्वारा लगाए गए 10 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

अन्य बल्लेबाजों का दमदार योगदान 

भारत की पारी सिर्फ सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द नहीं घूमी, बल्कि अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान देकर UAE के खिलाफ स्कोर को विशाल बनाया।

  • एरॉन जॉर्ज – 69 रन
  • विहान मल्होत्रा – 69 रन
  • वेदांत त्रिवेदी – 38 रन
  • अभिज्ञान कुंडू – 32 रन
  • कनिष्क चौहान – 28 रन

इन सबकी छोटी लेकिन उपयोगी पारियों ने अंतिम ओवरों में रन रेट को 8 से ऊपर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सूर्यवंशी का लगातार शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनों से लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाकर इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उन्होंने 42 गेंदों पर 144 रन, जिसमें 11 चौके और 15 छक्के, जड़े थे। उनकी यह निरंतरता उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बनाती है।

Published / 2025-12-12 20:09:42
फेमश फुटबॉलर मेसी से मिलेंगे किंग खान

मेसी से मिलने को लेकर शाहरुख उत्साहित 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (कोलकाता)। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं। 

इसकी पुष्टि खुद मेसी ने की है - वह 13 से 15 दिसंबर, 2025 के बीच भारत में रहेंगे। वह मियामी से दुबई के रास्ते अपने निजी जेट से 12/13 की रात कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरेंगे। उनके साथ इंटर मियामी टीम के कुछ खिलाड़ी भी होंगे।

Page 10 of 217

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse