टीम एबीएन, रांची। हर साल की भांति इस साल मां रक्षा काली पूजा 27 अप्रैल 2025 को होगी। यह पूजा बांगला रीति रिवाज से किया जाता है। यह पूजा शेखर परिवार की कुलदेवी की पूजा की जाती है। यह पूजा 163 सालों से विधि विधान से की जा रही है।
पूजा की शुरुआत रात 12 बजे से की जायेगी। 28 अप्रैल 2025 को रात आठ बजे मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। पूजा को देखने के लिए अन्य राज्यों से लोग आते हैं। यह पूजा शेखर परिवार के पूर्वजों द्वारा किया जाता है और ऐसा ही चलते आ रहा है।
मां रक्षा काली के सदस्य
- अध्यक्ष- भगवान शेखर, रघुनंदन शेखर
- सदस्य- महेंद्र शेखर, वृंदा शेखर, अपूर्णा शेखर, जीतेंद्र शेखर, अमर शेखर, विवेक शेखर, आयुष शेखर, पीयूष शेखर, संतोष शेखर, राजेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अनीश ठाकुर, रूपेश ठाकुर और शेखर परिवार।