Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मां छिनमस्तिका के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मां छिनमस्तिका के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
  • रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत, 12 लोग घायल 

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से एक की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। बस में 30 श्रद्धालु सवार थे।  

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धामकपुर गांव से सभी श्रद्धालु बस में सवार रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इस बीच चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास बस पलट गयी। हादसे में 20 वर्षीय सिकंदर कुमार की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गये। 

घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बस मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद रांची रेफर किया गया है।

विज्ञापन