एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के जिला बठिंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के मिलिट्री स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग से 4 लोगों की मौत हो गयी। पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार उक्त घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।
जानकारी के अनुसार तड़के 4 बजकर 35 मिनट के आसपास अचानक गोलीबारी हुई, जिसके बाद तुंरत जवाबी कार्रवाई की गयी। हालांकि किन लोगों ने फायरिंग की है, मरने वाले सैनिक है या बाहरी, इस बारे जांच जारी है। आर्मी द्वारा पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि छावनी की सभी मोमेंट बंद कर ड्रोन की सहायता से आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। बैंक सहित सभी कार्यालय बंद कर दिये गये हैं। किसी को अंदर बाहर आने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि पुलिस को भी नहीं अंदर जाने दिया जा रहा।