टीम एबीएन, रांची। जेसीआई उड़ान रांची के द्वारा प्रस्तावित 5 एवं 6 जुलाई को ग्लिट्ज एंड ग्लैम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन रांची क्लब में कल से होने जा रही है जिसमें मुख्य अतिथि बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।
इस एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, सूरत रानीगंज, जमशेदपुर, जयपुर और कोलकाता से आए हुए व्यापारी भी स्टॉल लगाएंगे जिसमें स्टाइलिश बैग, किड्स अट्रैक्टिव आइटम, डिजाइनर साड़ी, सूट, ज्वेलरी, राखी इत्यादि के साथ ही पर्व त्यौहार में उपयोग आने वाले आवश्यक सामग्री के स्टॉल एग्जीबिशन में रहेंगे।
जेसीआई ग्लिट्स एंड ग्लैम कार्यक्रम का आयोजन पिछले 10 वर्षों से करती आ रही है साथ ही ऐसे आयोजनों से होने वाले आय का उपयोग समाज सेवा में खर्च करती है। 5 एवं 6 जुलाई को होने वाले ग्लिट्ज एंड ग्लैम मेला के प्रोजेक्ट चेयरमैन शिखा खिरवाल, राखी खिरवाल, अदिति मेवाड़ा, खुशबू जैन, ट्विंकल छावनीका को एवं प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आभा भंडारी बनायी गयी है।
ग्लिट्ज एंड ग्लैम के प्रायोजक पार्टनर तुलस्यान ज्वेलर्स, प्रेमसंस मोटर, विवरेज पार्टनर अल्पाइन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। जेसीआई की मीडिया प्रभारी रूपा मोदी ने रांची वासियों से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि वे आएं और मेला में खरीदारी करें।
फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन को सजाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली जेसीआई की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल सचिव प्रीती बाग्ला, पूर्व अध्यक्ष राखी जैन, वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, पल्लबी साबू, दीप्ति बजाज, आभा भंडारी, राखी गंगवाल जैन, विनीता चितलांगिया, निधि सर्राफ, पूजा केसरी, श्वेता अग्रवाल, प्रीती मेहता, प्रियंका मारू, निधि बियानी, इशा खन्ना, निमिशा धानुका इत्यादि का सहयोग रहा।