- रांची में कांके डैम का फाटक खुला, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा
टीम एबीएन, रांची। रांची में मानसून की लगातार हो रही बारिश के बीच कांके डैम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 फीट की क्षमता वाला कांके डैम पूरी तरह लबालब भर चुका है।
डैम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और दबाव को देखते हुए बीती रात करीब 11 बजे इसका एक फाटक खोल दिया गया। फाटक खुलने के बाद डैम से तेजी से पानी निकल रहा है।
इसका असर आसपास के निचले इलाकों में दिखाई देने लगा है, जहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में इन इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। बताते चलें कि इस बार तीसरी बार कांके डैम का फाटक खोला गया है।