*संजू सिसोदिया*
- देवास जिले की सतवास तहसील में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बेसहारा परिवार को मिली मदद, राशन सामग्री पाकर खिले चेहरे
एबीएन सेंट्रल डेस्क (देवास)। संपूर्ण भारत वर्ष में असहाय और जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम के तहत 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक छोटे से गांव लोहार टप्पर में एक बेसहारा परिवार को राशन सामग्री वितरित की गई। परिवार में कमाने वाले मुख्य सदस्यों के न होने के कारण यह परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, ऐसे में मिली इस राहत से परिवार के चेहरे पर खुशी छाई है। इस परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है।
परिवार में एक बुजुर्ग मां जिनकी उम्र 48 साल हे व एक छोटी लड़की हे जिसकी उम्र 13 वर्ष हे जो कि स्कूल नहीं जा पाती आधार कार्ड न होने के कारण दोनों मां बेटी एक पल्ली से बनी झोपड़ी में रहते हे बसु बाई काम काज नहीं कर सकती उनके हाथों ओर पाव की सभी उंगलियां कटी हुई हे। परिवार के पास न तो कोई खेती-किसानी के लिए ज़मीन है और न ही आय का कोई अन्य साधन।
खाने के लिए इधर उधर मांग कर अपना गुजारा चला रहे थे। ऐसे में 30 अगस्त को अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से इस परिवार को खाद्य सामग्री प्रदान कि गई। राशन सामग्री मिलने से परिवार को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की है।