Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कैलूडीह भुइयां बस्ती में फिर बना गोफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : कैलूडीह भुइयां बस्ती में फिर बना गोफ
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। कैलूडीह भुइयां बस्ती में सोमवार को जमीन के नीचे छिपे खतरे ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। अचानक तेज आवाज के साथ अनिल भुइयां के आवास में गोफ बनने से एक कमरा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जबकि अन्य कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं।

गोफ से गैस निकलने की सूचना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना पर न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के सेफ्टी ऑफिसर उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीओ अरविंद कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल वाला इलाका पहले से डेंजर जोन घोषित है।

प्रबंधन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कई बार नोटिस देकर घर खाली करने को कहा गया था। इसके बावजूद लोग वहां रह रहे थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बस्ती के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इधर, अखिल भारतीय महादलित के  के घर का सामान निकालकर आंगनबाड़ी केंद्र में रखवा दिया गया है। फिलहाल परिवार वहीं शरण लेगा। 

विज्ञापन