Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम को दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम को दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम
विज्ञापन
  • रांची पुलिस एसोसिएशन ने भी डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, पांच दिनों का अल्टीमेटम

टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस एसोसिएशन ने भी डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रांची पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय के आंदोलन का समर्थन करेगा। एसोसिएशन ने जयराम महतो को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के निर्देश पर राज्य भर में आंदोलन होगा। रांची पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो से सवाल करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी अगर गाली गलौज करते हैं तो उन्हें सजा मिलती है। ऐसे में जयराम महतो को क्या सजा होगी?

विज्ञापन