भैया मेरे! राखी बंधन के वचन को निभाना, इस दिन यह उपहार मुझे देना,राखी पर कहती है बहना
बहनों का करना सम्मान! भैया कभी नशा न करना
एबीएन सोशल डेस्क, रांची। रांची शहर व जिलांतर्गत कई प्रखंड विद्यालयों में रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र संकल्प पत्र के माध्यम से छात्रा बहनों ने छात्र भाइयों से सकल्प में वचन लिया कि मेरी रक्षा तो करते आ रहे हो, किन्तु हम आज यह वचन चाहती हूं कि आप सभी बहनों में मेरा ही स्वरूप देखोगे, वैसे ही सभी बहनों का सम्मान करोगे तथा सभी की रक्षा करने को तत्पर रहोगे।
साथ ही समाज में शुद्धीकरण का वातावरण रखोगे, अश्लीलता का विरोध तथा सभी प्रकार के नशे से दूर रहोगे एवं दूसरों को भी रोकोगे। रांची जिलांतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संचालक दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि अखिल विश्व गायत्रीपरिवार शांतिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ इकाई शाखा भोपाल में रक्षाबंधन पर्व अवसर पर रक्षाबन्धन का संकल्प पत्रक लगभग 10 लाख प्रिंट कराये गये हैं और कई राज्यों में भेजे जा रहे हैं। उसमें से रांची जिला में लगभग 20,000 ही पत्रक आए हैं। उन्होंने बताया कि रांची के सभी प्रखंड के विद्यालय प्राचार्य एवं अध्यापक द्वारा यह पत्रक काफी पसंद आया है।
यहां विद्यालयों में अधिक मांग होने के कारण उपरोक्त बातों का ध्यान में रखते हुए अगले वर्ष रांची जिला हेतु ज्यादा 1,00 000 पत्रक प्रिंट करवाने का व्यवस्था बनाया जायेगा। रक्षाबंधन वाला यह 20,000 पत्रक रांची जिला के सभी 18 प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों के क्लास 5 से 12 वीं तक की बालिकाओं को निशुल्क वितरण किया गया।
जेवीम श्यामली में 1400 और डीपीएस रांची में 1500 पत्रक प्रिंसिपल के आदेश अनुसार बालिकाओं को वितरण हेतु प्रदान किया गया। उपरोक्त के अलावा रांची जिला के अंतर्गत लगभग 150 से अधिक विद्यालयों में यह पत्रक वितरण किया गया है। नगरी प्रखंड, इटकी प्रखंड, बेड़ो प्रखंड सहित कई में भी काफी खुशी जाहिर की गयी। यह जानकारी गायत्री परिवार के दीपक दयाल प्रसाद, राजेश्वर सिंह और जय नारायण प्रसाद ने दी।