Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

10 अगस्त को होगा छात्रों का विधानसभा मार्च : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
10 अगस्त को होगा छात्रों का विधानसभा मार्च : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

इनोवेटर सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो का वीडियो कॉल पर सीधा संवाद 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन को सशरीर समर्थन दिया 

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में डटे रहे। शाम के समय अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। 

इसी दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सीधा संवाद किया। उन्होंने आंदोलन एवं श्री महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। श्री महतो ने सोनम वांगचुक से आंदोलन को लेकर निरंतर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया तथा उन्हें रांची स्थित धरना स्थल पर आने का भी आमंत्रण दिया। 

देर शाम झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी धरना स्थल पहुंचे और छात्र आंदोलन को अपना नैतिक एवं सशरीर समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलन की पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर देवेंद्र नाथ महतो ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री मरांडी को आंदोलन की प्रमुख मांगों से संबंधित विस्तृत मांग-पत्र भी सौंपा। 

देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि सरकार शीघ्र छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आगामी 10 अगस्त को हजारों छात्र विधानसभा मार्च कर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करायेंगे।

विज्ञापन