- राहुल गांधी दूरदर्शी नेता, संविधान बचाने का बीड़ा उठाया : सुखदेव भगत
- भारत जोड़ो यात्रा और युवाओं के साथ खड़े होना मिसाल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने संविधान और गांधीवादी मूल्यों को बचाने का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने कहा, प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सबकी अपनी सोच है। लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि राहुल गांधी जी ने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए और युवाओं के साथ जिस तरह वो खड़े रहे हैं, उससे साफ है कि वो देश निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं ।सांसद ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष का रास्ता अलग है और वो संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।